Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

अर्थ जगत : अडानी समूह पर अमेरिका में लगे ये आरोप…अडानी के शेयरों में बड़ी भारी गिरावट…बाजार खुलते ही मचा हाहाकार!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 21, 2024
in बिजनेस, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
Gautam Adani Adani Green Energy Adani Enterprises Adani Energy Solutions Share Fall
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अडानी समूह को आज गुरुवार 21 को बड़ा झटका लगा है। उसके शेयरों में भारी गिरावट आई है। बता दें अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज के साथ अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 10-20 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है। जिसका असर भारतीय शेयर मार्केट पर भी देखा जा रहा है। इस गिरावट की वजह से निफ्टी जहां 187 अंक गिरकर 23,330 जा पहुंचा तो वहीं सेसेक्स में भी 549 गिरावट के साथ 77,028 पर कारोबार कर रहा है। अडानी समूह के शेयर में आई इस गिरावट की वजह अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर के गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाये जाने के बाद देखी गई है।

  • अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने का आरोप
  • अडानी के शेयर में गिरावट
  • निफ्टी और सेंसेक्स में भी भारी गिरावट
  • अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने लगाए गंभीर आरोप
  • गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप
  • अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में गिरावट
  • शुरुआती कारोबार के दौरान 10-20 प्रतिशत तक की गिरावट

अडानी समूह के शेयरों में लोअर सर्किट

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरकर 2,539.35 रुपए पर लोअर सर्किट पर बंद हुए। बता दें हिंडनबर्ग रिसर्च खुलासे के बाद अडानी के शेयर सुधार हुआ था, लेकिन यह फिलहाल पुराने प्राइस रेंज पर लौटने में असफल रहे। अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर भी 17 प्रतिशत की गिरावअ के साथ 1,172.5 रुपए पर आ गया, वहीं अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर भी करीब 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 697.25 रुपए पर क्लोज हुए हैं।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

शेयर में आई गिरावट

बता दें अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर की ओर से न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में दायर एक मामले में समूह पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि अडानी समूह की ओर से भारत में सौर ऊर्जा टेंडर हासिल करने के लिए करीब $250 मिलियन यानी 2,100 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई है। इसके साथ ही गौतम अडानी और सागर आर अडानी ही नहीं विनीत एस जैन पर भी अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। न्याय में बाधा डालने का भी आरोप अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर की ओर से लगाए गए हैं। अभियोग में अडानी समूह के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाने के साथ एफबीआई सहित अमेरिकी एजेंसियों को गुमराह करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है।

अडानी बॉन्ड में भी गिरावट

अडानी समूह के डॉलर-मूल्यवान बॉन्ड में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च में अडानी ग्रीन एनर्जी के नोट्स करीब 15 सेंट तक गिर गए। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जबकि अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के फरवरी 2030 के बॉन्ड करीब 8.6 सेंट गिर गए। अडानी समूह के शेयर में यह गिरावट पिछलीे 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद सामने आई वित्तीय क्षति के बाद अब सबसे बड़ी क्षति है।

अडानी समूह के सामने नई परेशानी

अडानी समूह को लेकर ताजा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जबकि अडानी समूह कर्ज को कम करने के साथ वित्तीय स्थिति को स्थिर करने पर पूरा फोकस कर रहा है। पिछले साल मार्च 2023 में समूह ने शेयर-बैक्ड फाइनेंसिंग में करीब 7,374 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान किया है। इसके अतिरिक्त समूह ने नई परियोजनाओं को भी फंड करने के साथ कर्ज को और कम करने के लिए पिछले महीनों में करीब $1.5 बिलियन राशि जुटाने की योजना बनाई है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 567
Tags: #Adani Energy Solutions#Adani Enterprises#Adani Green Energy#Adani Share Fall#Gautam Adani
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version