Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

महू के आर्मी जोन में गैंगरेप की वारदात से देश में सियासी भूचाल…राहुल गांधी ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल…! सीएम बोले कोलकाता पर क्यों नहीं बोलते राहुल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 12, 2024
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Gang rape of woman in Madhya Pradesh Indore Mhow politics heated up
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के इंदौर महू में हुई वारदात ने एक बार फिर देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। इससे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके बाद महू मामले ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिये हैं। वहीं पुलिस अधिकारी भी इस मामले में बार बार अपने बयान बदल रहे हैं।

  • महू घटना पर सियासत गरमाई
  • जामगेट पर ट्रेनी आर्मी ऑफिसरों को लूटा
  • महिला मित्र को बंधक बनाकर मंगाए रुपए
  • बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
  • महिला मित्रों के साथ घूमने निकले थे ट्रेनी अफसर

राहुल गांधी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर की घटना के लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा हुई है। उनकी महिला साथी के साथ सामुहिक दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए पर्याप्त है। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है। महिलाओं के खिलाफ हर दिन  अपराध बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है। अपराधियों की यह निर्भीकता और प्रशासन की नाकामी का ही परिणाम है। इसके चलते देश में पनपता असुरक्षा का वातावरण देश की बेटियों की स्वतंत्रता और उनकी आकांक्षा पर प्रतिबंध है बंदिश है।  इस पर समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों। गंभीरता से विचार करें। राहुल गांधी ने कहा आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से जिम्मेदार कब तक आंख चुराएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल गांधी कोलकाता मामले में क्यों कुछ नहीं बोलते- मुख्यमंत्री

वहीं सीएम डॉ.मोहन यादव ने इंदौर मामले पर बयान दिया है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि ऐसे मामले पर राज्य सरकार सख्त है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है,कुछ और बाकी हैं। सीएम ने कहा जल्दी बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएम ने कहा राहुल गांधी दरअसल फुर्सत में हैं। उनके पास कोई काम नही है। उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस में क्या चल रहा है राहुल गांधी को नहीं मालूम। राहुल कोलकाता मामले में क्यों कुछ नहीं बोलते हैं। राहुल बस देश को लजिजत करने का ही काम अ​मेरिका में करते हैं।

क्या है पूरा मामला…और घटनाक्रम

इंदौर के नजदीक महू में आने वाले पर्यटन स्थल पर आर्मी के दो ट्रेनी ऑफिसरों के साथ लूट का मामला सामने आया है। वे कार में महिला मित्र के साथ बैठे थे। तभी पांच-छह अज्ञात बदमाश आए और उन्हें बंधक बना लिया। जेब से पैसे और अन्य सामान लूट लिए। बंधक बनाकर और रुपए मंगाए। मामले में ट्रेनी अफसरों की महिला मित्रों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

हालांकि अभी पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। करीब 5 से 7 बदमाशों ने मारपीट और दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया है। बड़गोंदा थाने से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आर्मी ऑफिसर महिला मित्र के साथ कार में बैठे थे। इसी दौरान 5 से 7 बदमाशों ने आकर पहले मारपीट की इसके बाद एक आर्मी जवान और उसकी महिला मित्र को बंधक बनाकर 10 लाख रुपाए लाने को कहा।

दोनों आर्मी अफसरों के साथ की मारपीट

आर्मी अफसर कार में थे। तभी बदमाशों ने उनके साथ घेराबंदी की। इन बदमाशों के पास हथियार भी थे। उन्होंने दोनों आर्मी अफसरों के साथ मारपीट की। वहीं उनकी महिला मित्र वह एक को यहीं रोककर रखा। दूसरे से कहा कि उन्हें और रूपए लाकर दे। घबराया ट्रेनी अफसर वहां से निकला। नेटवर्क में आने के बाद उसने आर्मी अफसरों को जानकारी दी, लेकिन जब तक उसके साथी मदद के लिए पहुंचे। आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे सूचना के बाद ग्रामीण एसपी,  एडीशनल डीसीपी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि बदमाश मोबाइल भी लेकर गए थे। पुलिस ने घेराबंदी की है। इधर ट्रेनी आर्मी अफसरों की महिला मित्र को उपचार के लिये महू के अस्पताल लेकर आया गया है। पिछले दिनों भी ग्रामीण इलाके में गाड़ी पंचर कर बदमाशों ने निजी कंपनी में काम करने वाले युवकों को लूटा था। पिछले 15 दिन में यह दूसरी लूट की वारदात है। पुलिस ने 10 टीमों का किया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की सर्चिग जारी है। आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 2 को हिरासत में लिया है। फरियादी ने लगभग साढ़े चार बजे कमांडिंग ऑफिसर को सूचना दी थी, तब जाकर मामला सामने आया।

Post Views: 277
Tags: #Mhow Gang rape # politics heated
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version