Ganesh Chaturthi : जानें कब है गणेश चतुर्थी 2025…और क्या है इसका महत्व…राशि अनुरुप करेंगे ये उपाय तो मिलेगा सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद…
गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है जिसे बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। इसे गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व 26 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन से शुरू होकर अगले 10 दिनों तक गणेश महोत्सव का आयोजन होता है। पहले दिन घरों, पंडालों और मंदिरों में गणेश जी की स्थापना होती है और फिर लगातार 10 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन होते हैं। अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करने और विशेष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन से बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई साधक अपनी राशि अनुसार उपाय करता है तो उसे विशेष फल प्राप्त होते हैं। इससे न केवल बुद्धि का विकास होता है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली भी बनी रहती है।
Ganesh Chaturthi 2025 Zodiac Remedies गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि (Aries)
गणेश चतुर्थी पर प्रातःकाल स्नान करके बप्पा की पूजा करें। लाल चंदन अर्पित करें और जरूरतमंद को धन का दान करें।
फल: जीवन में तरक्की मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
बार-बार परेशानियों से जूझ रहे जातक इस दिन गणेश जी को पीली मिठाई का भोग लगाएं और उसका दान करें।
फल: जीवन में मिठास आएगी और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
रिश्तों में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के लिए गणपति को बेसन के लड्डू अर्पित करें। शाम के समय घर में तीन दीपक जलाएं।
फल: घर में सकारात्मकता और शांति का वास होगा।
कर्क राशि (Cancer)
गणेश चतुर्थी पर गणपति को दूर्वा घास, मिठाई, अक्षत और कपड़े अर्पित करें। साथ ही चावल का दान करना न भूलें।
फल: धन लाभ के योग बनेंगे और पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo)
जीवन की रुकावटों को दूर करने के लिए गणेश जी को पंचामृत, दूर्वा और वस्त्र अर्पित करें। साथ ही गणेश मंत्र का जाप करें –
मंत्र का जाप करें –
“ॐ गं गणपतये नमः”
फल: सभी बाधाएं दूर होंगी और मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
बप्पा को पीला चंदन, दूर्वा और मिठाई अर्पित करें। घर के मुख्य द्वार पर घी के दो दीपक जलाएं।
फल: घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
गणेश चतुर्थी की पूजा करने के बाद पीले रंग की मिठाई का दान करें।
फल: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भाग्य मजबूत होगा
वृश्चिक राशि (Scorpio)
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का दही और शहद से अभिषेक करें।
फल: घर-परिवार में खुशियों का संचार होगा और दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
बप्पा को पीले वस्त्र, पीली मिठाई, पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें। पूजा के दौरान अपनी मनोकामना तीन बार बोलें और गणेश मंत्र का जाप करें।
फल: आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी और करियर में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
गणेश चतुर्थी पर गणेश चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों की सहायता करें।
फल: कष्ट दूर होंगे और जीवन में स्थिरता आएगी
कुंभ राशि (Aquarius)
गणपति की पूजा के बाद पीले फल या पीली मिठाई का दान करें।
फल: भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
मीन राशि (Pisces)
गणपति को खीर का भोग लगाएं और खीर का भंडारा कराएं।
फल: ग्रह दोष दूर होंगे और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
गणेश चतुर्थी के सामान्य उपाय (सभी राशियों के लिए लाभकारी)
गणेश चतुर्थी पर “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। दूर्वा, मोदक और लड्डू बप्पा को विशेष रूप से अर्पित करें। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। गणपति की मूर्ति पर सिंदूर लगाकर अपने माथे पर तिलक करें इस राशि के जातक “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। जिसके फल से आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रकाश कुमार पांडेय