Saturday, June 7, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य बना कूनो के चीतों का नया घर…जानें कितने चीतों को यहां छोड़ेंगे सीएम डॉ.मोहन यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary becomes the new home of Kuno cheetahs
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य बना कूनो के चीतों का नया घर…जानें कितने चीतों को यहां छोड़ेंगे सीएम डॉ.मोहन यादव

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीतों को एमपी में ही दूसरे सुरक्षित स्थान पर बसाया जा रहा है। यह स्थान है मंदसौर और नीमच जिले की सीमा पर बना गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य, जिसमें कूनो से चीतों को लाया जाने वाला है। इससे पहले इन चीतों को श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। चीतों को गांधीसागर ले जाने की योजना और तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जाता है कि रविवार 20 अप्रैल को चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Related posts

ड्यूटी खत्म कहकर पायलट ने उड़ाने से किया इनकार, एक घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे Deputy Chief Minister Eknath Shinde

ड्यूटी खत्म कहकर पायलट ने उड़ाने से किया इनकार, एक घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे Deputy Chief Minister Eknath Shinde

June 7, 2025
भारत का ‘D4 एंटी-ड्रोन सिस्टम’ बना ग्लोबल डिमांड, ताइवान ने मांगा सप्लाई!

भारत का ‘D4 एंटी-ड्रोन सिस्टम’ बना ग्लोबल डिमांड, ताइवान ने मांगा सप्लाई!

June 7, 2025
  • चीतों का पुनर्वास प्रकृति से प्रगति
  • प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
  • एमपी में चीता प्रोजेक्ट का विस्तार
  • रविवार 20 अप्रैल को गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ेंगे चीते
  • कूनो के चीतों को मिला नया घर
  • 150 चीतल 80 चिंकारा
  • 50 नीलगाय छोड़ी गईं
  • चीतों के इलाज के लिए विशेष हॉस्पिटल तैयार
  • ट्रैकिंग टीम करेगी चीतों की गतिविधि की निगरानी
  • कूनो से मंदसौर स्थित गांधी सागर में शिफ्ट होंगे चीते
  • गांधी सागर अभ्यारण में सभी तैयारियां हुईं पूरी
  • दो नर चीते कूनों से गांधी सागर लाए जाएंगे
  • सीएम डॉ.मोहन यादव गांधी सागर में छोड़ेंगे चीते

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती पर चीता प्रोजेक्ट का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। भारत ही नहीं लगभग पूरे एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीतों का मध्यप्रदेश की धरती पर पुनर्वास कर राज्य सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय पर्यावरण, वन एनं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर उन्होंने मध्यप्रदेश में संचालित चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। इस समीक्षा के दौरान तय किया कि प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट का विस्तार अब किया जाए। केन्द्रीय वन मंत्री यादव ने कूनो नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं में वृद्धि किये जाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को दिए हैं। जिन पर राज्य सरकार पूरी शिद्दत से अमल करेगी।

मुख्यमंत्री का कहना है कि मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के बाद अब मंदसौर स्थित गांधीसागर अभयारण्य मध्यप्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान बनेगा। जहां पर कूनो के चीतों को बसाया जा रहा है। एमपी सरकार चीता प्रोजेक्ट के विस्तार की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभारी है। रविवार 20 अप्रैल को मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य से मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट का‍ विस्तार किया जाएगा। यह प्रयास वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ ही वन्य जीव संरक्षण प्रेमियों और देशी-विदेशी सैलानियों के लिए भी यह पल उत्साह का अवसर होगा।

चीता प्रोजेक्ट पर अब तक 112 करोड़ रुपये खर्च

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एनटीसीए की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि देश में चीता प्रोजेक्ट पर अब तक करीब 112 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। इसमें से 67 फीसदी राशि मध्यप्रदेश में हुए चीता पुनर्वास पर खर्च की हुई। वहीं प्रोजेक्ट चीता के तहत ही अब एमपी के गांधीसागर अभयारण्य में भी चीतों को चरणबद्ध तरीके से विस्थापित किया जाएगा।। गांधीसागर अभयारण्य की सीमा राजस्थान से लगती है ऐसे में मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्य के बीच अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। फिलहाल कूनो और गांधीसागर अभयारण्य में ही चीता मित्रों की क्षमता संवर्धन के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

अब बोत्सवाना से लाए जाएंगे आठ चीते

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना के साथ ही केन्या से और अधिक चीते भारत लाये जाने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। आने वाले दिनों में दो चरण में आठ चीते भारत लाए जाएंगे। अगले माह मई तक बोत्सवाना से चार चीते भारत लाए जाने की योजना है। इसके बाद दूसरे चरण में चार और चीते बोत्सवाना से लाये जाएंगे। फिलहाल भारत और केन्या के बीच चीतों को लाए जाने को लेकर अनुबंध पर सहमति बनाई जा रही है।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 132
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

slide 1 to 3 of 3
Chirag Paswan has every chance of becoming the kingmaker in 2025 Bihar assembly elections

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

मुख्य समाचार
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

उत्तर प्रदेश
Bihar politics and assembly elections 2025

बिहार की राजनीति और विधानसभा चुनाव 2025…फुहारों के बीच गरमाती सियासत…जानें सियासी दलों की चुनावी तैयारी में कौन किस पर भारी

बिजनेस

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 7, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version