भाजपा ने को राहुल गांधी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि जॉर्ज सोरोस और उनके द्वारा फंडेड संगठनों का उनसे ताल्लुक नया नहीं,पुराना है। कर्नाटक में भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा जून का महीना है और आपातकाल की याद ताजा करते हुए गांधी खानदान ने देश को फिर ये प्रमाण दिया है कि, राज्य में ही उनके पास सत्ता आ जाए तो सच को दबाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं।
सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात पर सवाल
ईरानी ने तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी और सुनीता विश्वनाथ से अमेरिका में उनकी मुलाकात पर सवाल उठाए। ईरानी ने फोटो दिखाते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस द्वारा फाइनेंशियली फंडेड है। इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं कि उनके बीच क्या बात हुई है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस और उनके द्वारा फंडेड संगठनां का राहुल गांधी से तल्लुक कोई नया नहीं है बल्कि पुरा है। एक और प्रकाशन में स्पष्ट हुआ है कि सलील सेठी नाम एक व्यक्ति जजो ओपन सोसायटी के ग्लोबल अध्यक्ष हैं,वो जॉर्ज सोरोस के संस्थान के साथ है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी साथ थे।
सरकार को हटाना चाहते हैं
स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को हटाना चाहते हैं।गौरतलब है कि फरवरी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सोरोस ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर भी जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था।





