G20 Sherpa Meeting: पीएम मोदी ने की राजस्थान सरकार की तारीफ गहलोत बोले जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गर्व की बात

G20 Meeting Prime Minister Narendra Modi Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot

G20 Sherpa Meeting:  राजस्थान के उदयपुर में G-20 शेरपा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की सराहना की। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उदयपुर में आयोजित शेरपा बैठक का उदाहरण देते हुए सभी G- 20 आयोजनों के डॉक्यूमेंटेशन के दिशानिर्देश दिए। वहीं इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि G-20 की अध्यक्षता देश के लिए गर्व की बात है।

पीएम ने पहले भी की थी सीएम गहलोत की तारीफ

बता दें इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित मानगढ़ की गौरव गाथा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अशोक गहलोत और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया था। वे बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे। आज भी वे यहां मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में से सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। प्रधानमंत्री ने गहलोत की तारीफ ऐसे समय की है। जब एक साल बाद ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसके साथ ही गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच बढ़ती अनबन के दौर  में पीएम मोदी की ओर से गहलोत की तारीफ करने वाले बयान के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

पीएम ने राज्यों से मांगा सहयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जी 20 अध्यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है। पीएम ने आगे टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया और विभिन्न जी20 आयोजनों के आयोजन में राज्यों से सहयोग मांगा।

भारत का होगा आने वाला दशक-गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि ये वैश्विक समिट विश्व पर भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने और आने वाला दशक भारत का दशक हो। इस परिकल्पना को साकार करने का बड़ा माध्यम बनने जा रही है। यह वैश्विक शिखर सम्मेलन विश्व पर छाप छोड़ने वाला है और आने वाले दशक को भारत के दशक में बदलने का माध्यम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक स्तर पर देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने का यह एक बेहतरीन मंच है।

भारत के विकास में सभी प्रधानमंत्रियों का योगदान

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक सभी प्रधानमंत्रियों ने देश के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा जी 20 के सदस्य देशों की विश्व की अर्थव्यवस्था और जनसंख्या में बड़ी हिस्सेदारी है।

नेहरू ने भी किया था गुटनिरपेक्ष सम्मेलन का आयोजन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश  के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी वैश्विक कल्याण के विचार यानी पंचशील सिद्धांत और गुटनिरपेक्ष सम्मेलन भारत में आयोजित किया था।

Exit mobile version