राहुल गांधी को किससे है जान का खतरा…क्यों किया राहुल ने कोर्ट जाने से इनकार…किसे बताया गोडसे का वंशज
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की पुणे कोर्ट में बताया कि उनके जीवन को खतरा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, क्योंकि उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करने वाले सत्यकी सावरकर, नाथूराम गोडसे के वंशज हैं।
वीर सावरकर केस में सुरक्षा की मांग
10 सितंबर को अगली सुनवाई
कोर्ट में राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने कोर्ट को बताया कि उनकी राजनीतिक लड़ाइयों और शिकायतकर्ता के पारिवारिक इतिहास के कारण उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन की मांग की ताकि केस की निष्पक्ष सुनवाई हो सके।
वकील ने कोर्ट को क्या कहा
राहुल गांधी के वकील मिलिंग पवार ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर का संबंध गोडसे परिवार से है और उनके पास राजनीतिक प्रभाव होने की संभावना है। वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता की पारिवारिक पृष्ठभूमि हिंसक रही है और उन्हें भाजपा नेताओं से धमकियां भी मिली हैं। पवार ने यह भी बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ चेतावनी भरे बयान दिए गए, जिनमें उनका हाल दादी (इंदिरा गांधी) जैसा करने की धमकी दी गई थी।
अगली सुनवाई
कोर्ट ने राहुल गांधी की अपील के बाद 10 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है। राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा कि महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि और शिकायतकर्ता का पारिवारिक इतिहास देखते हुए उन्हें नुकसान पहुंचने या फंसाए जाने का खतरा है।
यह है पूरा मामला
यह मानहानि मामला राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण से जुड़ा है। मार्च 2023 में राहुल गांधी ने कहा था कि वीडी सावरकर ने अपनी किताब में उल्लेख किया था कि उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और इससे उन्हें खुशी हुई थी। इसी बयान के आधार पर सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मामले के अलावा राहुल गांधी पर सावरकर को लेकर कई राज्यों में अन्य केस भी चल रहे हैं। …
अब क्यों लिया बयान वापस
राहुल गांधी ने अपने आवेदन में कहा जहां हम राहुल गांधी कह रहे हैं। इसका मतलब राहुल गांधी के बिहाफ पर उनके वकील ने जो अदालत में आवेदन दिया था। ये उसकी बात है। इसमें कहा गया कि स्पष्ट उचित और पर्याप्त आशंका है कि उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है। गलत तरीके से फंसाया जा सकता है। किसी भी तरीके से उनको निशाने पर लिया जा सकता है। और राहुल उसमें हाल ही में जो राहुल गांधी की ओर से अह बयान दिए गए थे जिसमें अह चुनाव आयोग केंद्र सरकार पर जो वोट चोरी का आरोप लगा था तो ये तमाम जो दावे हैं इसके आधार पर उनके बिहाफ पर उनके वकील ने ये आवेदन दाखिल किया और अब उन्होंने कहा कि मैंने क्लाइंट से बात किए बगैर ये आवेदन दाखिल किया था इसलिए अब मैं 14 अगस्त को यह तमाम चीजें वापस ले लूंगा।…प्रकाश कुमार पांडेय





