Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रक्षाबंधन 202: मायावती से ममता बनर्जी तक जानें कौन हैं इन महिला नेत्रियों के अपने ‘राजनीतिक भाई’… राजनीति में भी दिखा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2025
in स्पेशल
0
From Mayawati to Mamata Banerjee know who are the political brother of these women leaders
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ममता बनर्जी से मायावती तक आइये जानते किस महिला नेता ने किस राजनीतिक शख्सियत को अपना भाई बनाकर राखी बांधीकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है। दरअसल यह त्यौहार केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में रिश्तों की मिठास और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। राजनीति जैसी औपचारिक दुनिया में भी जब इस त्योहार की मिठास घुलती है, तो दृश्य कुछ और ही खास हो जाता है। भारत में कई प्रमुख महिला नेत्रियों ने अपने सहयोगी नेताओं को राखी बांधकर इस पर्व को विशेष बना दिया है। आइए जानते हैं कि देश की जानी-मानी महिला नेताओं के ‘राजनीतिक भाई’ कौन हैं और इस रिश्ते के पीछे की कहानी क्या है।

रक्षाबंधन 2025… राजनीति में भी दिखा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता

आनंदीबेन पटेल और नरेंद्र मोदी: गुजरात की परंपरा में बंधा राखी का बंधन

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबे समय से राखी बांधती आ रही हैं। यह रिश्ता तब से चला आ रहा है जब नरेंद्र मोदी भाजपा के संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता थे और आनंदीबेन गुजरात में शिक्षिका थीं। समय के साथ दोनों की राजनीतिक यात्रा बढ़ी लेकिन उनके भाई-बहन के रिश्ते में कभी बदलाव नहीं आया। हर साल रक्षाबंधन पर आनंदीबेन मोदी को राखी भेजती हैं या व्यक्तिगत रूप से मिलकर बांधती हैं। यह रिश्ता राजनीतिक से अधिक भावनात्मक और पारिवारिक नजर आता है।

मायावती और लालजी टंडन..मतभेदों के बावजूद बना भाई-बहन का रिश्ता

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे लालजी टंडन के बीच भी एक भावनात्मक रिश्ता था। मायावती उन्हें लंबे समय तक राखी बांधती रहीं। हालांकि राजनीतिक मंच पर कई बार उनके मतभेद सामने आए, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते में उन्होंने इस पर कभी असर नहीं पड़ने दिया। लालजी टंडन के निधन के बाद मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से याद किया। इसके अलावा, 2018 में मायावती ने हरियाणा के नेता अभय चौटाला को भी राखी बांधी और उन्हें ‘राजनीतिक भाई’ का दर्जा दिया।

ममता बनर्जी और अमिताभ बच्चन… सिनेमा और राजनीति का संगम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2023 में रक्षाबंधन के अवसर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को राखी बांधकर सबको चौंका दिया था। ममता बनर्जी, जो आमतौर पर सादगी और राजनीतिक सख्ती के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन को राखी बांधी थी। इस मुलाकात ने सिर्फ एक पारिवारिक रिश्ता ही नहीं बल्कि राजनीतिक-सांस्कृतिक मेलजोल की भी एक नई मिसाल पेश की।

सुषमा स्वराज और वेंकैया नायडू… राजनीतिक आदर्शवाद का संबंध

स्वर्गीय सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व का एक मजबूत चेहरा थीं। उनके जीवन में वेंकैया नायडू का स्थान एक बड़े भाई जैसा था। वह उन्हें हर साल राखी बांधती थीं और दोनों के बीच बेहद आत्मीय रिश्ता था। उनके राजनीतिक करियर में एक-दूसरे के प्रति समर्थन और भरोसा अक्सर देखा गया। यह रिश्ता राजनीति से ऊपर उठकर एक पारिवारिक भावना में तब्दील हो गया था।

साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी: पार्टी लाइन से परे मानवीय रिश्ता

बीजेपी की फायरब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति हर साल अपने सहयोगी मुख्तार अब्बास नकवी को राखी बांधती हैं। यह रिश्ता दोनों नेताओं के बीच आपसी विश्वास और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक है। दोनों ही नेता अक्सर सामाजिक मुद्दों पर मिलकर काम करते हैं और रक्षाबंधन के समय उनके बीच यह रिश्ता और मजबूत होता है।

राजनीतिक राखी….सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक

राजनीतिक गलियारों में रक्षाबंधन का यह त्योहार एक सकारात्मक संदेश भी देता है। यह दर्शाता है कि जब रिश्तों की बात आती है, तो राजनीतिक मतभेद भी पीछे रह जाते हैं। भाई-बहन के इस पर्व ने महिला नेताओं को एक ऐसा मंच दिया है जहां वे अपने सहयोगियों के साथ निजी और भावनात्मक संबंध स्थापित कर सकें।

सिर्फ भाई-बहन का रिश्ता ही नहीं, बल्कि यह त्योहार भारतीय राजनीति में सौहार्द्र, सहयोग और पारिवारिक मूल्यों की झलक भी प्रस्तुत करता है।

क्या है इस चलन का राजनीतिक असर

हालांकि इन राखियों को व्यक्तिगत भावना के रूप में देखा जाना चाहिए, लेकिन कई बार इसे राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी समझा जाता है। किसी खास नेता को राखी बांधने से यह संकेत भी मिलते हैं कि दोनों नेताओं के बीच विश्वास और समर्थन है, जो किसी भविष्य की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में यह रिश्ता व्यक्तिगत और पारिवारिक ही रहा है।

रिश्तों की राजनीति नहीं, राजनीति में रिश्तों की मिसाल

रक्षाबंधन जैसे त्योहारों का महत्व भारतीय राजनीति में भी नजर आता है, और यह साबित करता है कि राजनीति केवल सत्ता की लड़ाई नहीं है, बल्कि इसमें मानवीय रिश्तों की भी खास भूमिका है। चाहे वो ममता बनर्जी हों मायावती हों या आनंदीबेन पटेल जैसी महिला नेत्रियों ने इस बात को साबित कर दिया है कि राजनीति में भी रिश्तों को उतनी ही महत्वता दी जाती है, जितनी सामाजिक क्षेत्र में। रिश्ते उतने ही सच्चे और स्थायी हो सकते हैं… जितने आम जिंदगी में।..( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 397
Tags: #Mayawati to Mamata Banerjee#political brother # women leaders
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version