गृहिणी से बनीं सफल उद्यमी…मालविका ने संवारी 15 परिवारों की जिंदगी…मोहन सरकार की एमएसएमई योजना से मिला कारोबार को संबल

From homemaker to successful entrepreneur Malvika has transformed the lives of 15 families

डेढ़ लाख रुपये महीने की कमाई, मिलेट्स उत्पादों से बनाई नई पहचान

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक तस्वीर शहडोल से सामने आई है। यहां ग्राम ऐताझर की रहने वाली मालविका श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति से गृहिणी से सफल महिला उद्यमी तक का सफर तय किया है। कभी घर संभालने वाली मालविका आज खुद का उद्योग चला रही हैं और 15 लोगों को रोजगार देकर दूसरे परिवारों की आर्थिक खुशहाली का आधार भी बन रही हैं।

  1. गृहिणी से उद्यमी बनीं, सफलता की नई कहानी गढ़ीं

  2. मालविका की उड़ान, 15 परिवारों को मिला रोजगार सम्मान

  3. मोहन सरकार का साथ, आत्मनिर्भरता की राह

  4. मिलेट्स का कारोबार, मालविका ने संवारा रोजगार

  5. डेढ़ लाख की कमाई, मेहनत ने पहचान बनाई

मालविका ने मध्यप्रदेश सरकार की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर ‘श्री राधा फूड इंडस्ट्री’ की स्थापना की। शुरुआत फोर्टिफाइड चावल के निर्माण से हुई, लेकिन उन्होंने अपने कारोबार को विस्तार देते हुए मिलेट्स आधारित उत्पादों का उत्पादन भी शुरू कर दिया। आज उनकी इकाई में मिलेट्स से चूड़ा और मुर्रा तैयार किया जा रहा है।

उद्योग स्थापित करने के लिए मालविका ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 2.5 करोड़ रुपये का ऋण लिया। वहीं, उद्योग विभाग की ओर से योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान मिला। पति शिवांक श्रीवास्तव के सहयोग से उनका व्यवसाय लगातार आगे बढ़ रहा है।

खास बात यह है कि बैंक ऋण की किस्त, बिजली बिल, मजदूरी और अन्य खर्चों के भुगतान के बाद भी मालविका को हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये की आय हो रही है। उनके उद्योग से 15 लोगों को नियमित रोजगार मिल रहा है।

मालविका ने उद्यम स्थापित करने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया है। उनकी सफलता बताती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ, मेहनत और संकल्प मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार देने वाला उद्यमी भी बना सकते हैं।

मालविका की कहानी अब सिर्फ आत्मनिर्भरता की मिसाल नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलने की प्रेरक तस्वीर भी है।

Exit mobile version