Emmanuel Macron: पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने राष्ट्रपति को दिया धक्का? जानिए वायरल वीडियो का सच

France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार कारण राजनीतिक नहीं, बल्कि एक कथित वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने सार्वजनिक रूप से उन्हें थप्पड़ मारा और मुँह पकड़कर धक्का दे दिया।

क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 13 सेकंड के वीडियो में एक महिला को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के चेहरे की ओर हाथ बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। यह दावा किया जा रहा है कि महिला उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों हैं, जिन्होंने उन्हें थप्पड़ मारा और मुँह पकड़कर धक्का दिया।

मैक्रों ऑफिस ने क्या कहा?
राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय की तरफ से इस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। उनके प्रवक्ता ने पहले इस वीडियो को फेक और भ्रामक बताया, बाद में कहा कि यह वीडियो सिर्फ मजाक था और इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति दंपत्ति की उम्र और शादी:
इमैनुएल मैक्रों की उम्र: 47 वर्ष
ब्रिगिट मैक्रों की उम्र: 72 वर्ष
दोनों के बीच उम्र का अंतर: 25 वर्ष
शादी: 2007 में हुई थी
ब्रिगिट मैक्रों की स्कूल टीचर रह चुकी हैं
ब्रिजिट के पहले पति से हुए तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र मैक्रों के बराबर है

क्या है सच?
फिलहाल इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना वास्तव में घटी थी या नहीं। कुछ फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट्स ने भी इसे मजाक या गलत व्याख्या करार दिया है।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया:
वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स, व्यंग्य और आलोचनाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूज़र्स इसे निजी मामला बता रहे हैं तो कुछ इसे फ्रांस की राजनीति में हो रहे तनाव से जोड़ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version