Tuesday, May 20, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home स्पेशल

1971 की जंग के योद्धा पूर्व सैनिकों ने की फिर हथियार उठाकर पाक को सबक सिखाने की ये पेशकश…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2025
in स्पेशल
0
Former soldiers of the 1971 war again made this offer to take up arms and teach Pakistan a lesson
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

1971 की लड़ाई भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इस युद्ध ने न सिर्फ एक नए राष्ट्र को जन्म दिया है बल्कि भारतीय सेना ने जिस जोश के साथ अपनी वीरता और साहस का प्रदर्शन किया था उसके दम पर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। जब उस ऐतिहासिक विजय को याद करते हैं तो हर भारतीय और पूर्व सैनिकों को उनका जज्बा उत्साह से भर देता है। यह सिर्फ एक युद्ध नहीं था बल्कि मानवीय भावनाओं, देशभक्ति के साथ अदम्य साहस की अद्वितीय घटना साबित हुई थी।

भारतीय सेना ने जब ‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की तो पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। अब जब पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ रही है, तो पूर्व सैनिक भी जोश में आकर पाकिस्तान के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार है। लोग भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से खुश हैं। पूर्व सैनिकों की भी बूढ़ी हड्डियों में जान आ गई है। उनका कहना है अगर मौका मिले तो इस उम्र में भी वे देश की सेवा के लिए तैयार है।
साल 1971 का युद्ध लड़ने वाले वीर सैनिकों का कहना है पाकिस्तान को फिर जवाब मिला है। बता दें साल 1971 की लड़ाई सिर्फ एक सैन्य संघर्ष नहीं थी। बल्कि यह भारत की सेना के साहस और देशभक्ति का प्रमाण थी। इस जंग की गाथा हर भारतीय के दिल में दर्ज है। किस तरह 1971 के युद्ध ने पड़ोस में एक स्वतंत्र राष्ट्र बांगलादेश को जन्म दिया था। साथ ही भारतीय सेना को गौरव और सम्मान दिलाया था। उस युद्ध में लड़ने वाले वीर सैनिकों में आज भी वही जोश बरकरार है। जो उन्होंने 1971 युद्ध के मैदान में दिखाया था। आज भी उनके पूर्व सैनिकों के जख्म उन दिनों की कहानियां सुनाते हैं।
1971 के युद्ध में भारत के वीर जवानों ने दुनिया को दिखा दिया था कि भारत की तरफ आंख उठाने वाले कभी देखने लायक नहीं रह जाएंगे। उसी तरह इस बार भी एयर स्ट्राइक करने के साथ ही पाकिस्तान पर जवाबी हमला कर भारत के जवानों ने फिर बता दिया कि पर्यटकों पर गोलियां बरसाने वाले चैन से जी नहीं पाएंगे। उन्हें पालने-पोसने वाला देश पाकिस्तान अपनी गलती पर वर्षों तक पछतायेगा।
1971 की लड़ाई के दौरान जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे उस समय तब सिर्फ सीमाएं नहीं थी देश के गांव-गांव और कस्बे-कस्बे भी एक भावनात्मक रणभूमि के रुप में बदल चुके थे।
दूरदराज के क्षेत्रों में उस समय कोई मोबाइल था न टीवी, लेकिन देशभक्ति की गूंज हर गली में सुनाई देती थी। गांव बुजुर्ग महिला शांति सिंह पत्नी स्वर्गीय सूबेदार चंद्रबली सिंह और सुमन सिंह पत्नी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुरानी यादों को एक बार फिर साझा करते हुए कहा राजस्थान के बस्ती जैसे जिले के छोटे कस्बों और गांवों में लोगों का उस समय सबसे बड़ा सूचना माध्यम रेडियो ही था। जैसे ही आकाशवाणी पर ‘समाचार प्रारंभ होते थे लोग बड़ी खामोशी से रेडियो के इर्द-गिर्द बैठ जाया करते थे।
गांव के बुजुर्ग बताते थे कि किस तरह हर खबर के साथ उनकी सांसें थम सी जाती थीं। युद्ध में जीत की खबर पर गांवों में तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति नारों से गूंज उठा था।

Related posts

19 मई को आपके शहर में सोने के दाम: जानिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और कोलकाता में क्या है रेट

19 मई को आपके शहर में सोने के दाम: जानिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और कोलकाता में क्या है रेट

May 19, 2025
व्यापमं भर्ती घोटला: एमपी हाईकोर्ट से मिली डॉ.सुधीर शर्मा को ये बड़ी राहत

व्यापमं भर्ती घोटला: एमपी हाईकोर्ट से मिली डॉ.सुधीर शर्मा को ये बड़ी राहत

May 19, 2025

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में सेना के शिविर होने के कारण पूर्वांचल के गांवों में भी हवाई हमलों का अंदेशा था। पचवस की बुजुर्ग महिला पुष्पा सिंह पत्नी धर्मवीर सिंह और सरोज सिंह पत्नी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा गांव के प्रधान और स्कूल शिक्षक मिलकर उस समय ब्लैकआउट की तैयारी किया करते थे। पूरी रात में लालटेन बुझी रहती थी।
पूर्व सैनिकों का कहना है तब के युद्ध पर मिली भारत की जीत पर हमें आज भी गर्व है। वहीं पहलगाम की घटना के बाद हुए एयर स्ट्राइक और पाकिस्तान को दिए जवाब ने जो सुकून दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लोगों का कहना है आपरेशन सिंदूर के ​तहत की गई इस एयर स्ट्राइक और पाकिस्तान के खिलाफ की गई जवाब कार्रवाई ने पाकिस्तान के गुरूर को ऐसा जख्म दिया है जिसे वह कभी भर नहीं पाएगा। जब भी भारत की तरफ बुरी नजर उठाएगा उसकी रूह तक कांपने लगेगी।

Post Views: 182
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

slide 1 to 3 of 3
Political stir increased in the state before Bihar assembly elections

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

पटना
Indian Army

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान …सवाल सेना के शौर्य पर नहीं…सरकार की नीति पर है…पायलट ने केन्द्र सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

स्पेशल
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 19, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version