Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

भारत के इस राज्य में नीलाम होगी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की जमीन…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ और उनके भाईयों के नाम पर दर्ज भारत में करीब 13 बीघा जमीन है। यह जमीन उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में स्थित है। जिसे यूपी की योगी आदित्यनाथ अब सरकार बेचने की तैयारी कर रही है। इस जमीन को बेचने के लिए बोली लगाई जाएगी।

  • बागपत जिले में है पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष की जमीन
  • परवेज मुशर्रफ और उनके भाईयों के नाम पर दर्ज है जमीन
  • करीब 13 बीघा जमीन बागपत जिले में स्थित है
  • यूपी की योगी आदित्यनाथ करने जा रही है इस जमीन को नीलाम
  • जमीन को बेचने के लिए बोली लगाई जाएगी

बता दें भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही यूपी की योगी सरकार ने शत्रु संपत्ति नियम के तहत इस जमीन को बेचने की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की यह जमीन बागपत जिले में है। जिसे बेचने के लिए 5 सितंबर तक इसकी नीलामी प्रक्रिया चलेगी।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

विभाजन से पहले ही पाकिस्तान चला गया था परवेज का परिवार

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विभाजन से पहले मुशर्रफ का परिवार यहां यूपी के बागपत जिले में स्थित कोताना गांव में रहा करता था। परवेज मुशर्रफ के पिता मुशर्रफुद्दीन और मां बेगम जरीन दोनों ही कोताना गांव के रहने वाले थे। मुशर्रफ का यह परिवार विभाजन से पहले साल 1943 में ही दिल्ली जाकर बस गया था। कोताना गांव में उनकी एक हवेली बची थी। अब यह हवेली खंडहर में तब्दील हो चुकी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन के बाद परवेज मुशर्रफ का परिवार पाकिस्तान में जाकर बस गया था। औश्र आजादी के बाद में भारत सरकार की ओर से बनाए गए नियम कानून के अनुसार मुशर्रफ के पूर्वजों की जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुशर्रफ परिवार की जमीन का कुछ हिस्सा पहले भी बेचा जा चुका है। परवेज मुशर्रफ के भाई के नाम पर भी यहां यूपी के बागपत में संपत्ति थी, जिसे करीब 15 साल पहले सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया था।

ऑनलाइन है नीलामी की प्रक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ के परिवार की कुछ संपत्ति और जमीन खादर तो कुछ बांगर के रिकाॅर्ड में दर्ज की गई है। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की ओर से फिलहाल बांगर की संपत्ति को ही नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। यह प्रकिया 5 सितंबर तक जारी रहेगी। जमीन नीलामी की यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा रही है। बता दें पाकिस्तानी राष्ट्रपति रहे मुशर्रफ के परिवार की इस संपत्ति की पहली बोली करीब 37 लाख पांच हजार रुपये होगी। इससे शुरूआत होगी। बाद में जिसकी ओर से सर्वाधिक बोली लगाई जाएगी, यह संपत्ति उसके नाम दर्ज कर दी जाएगी।

शत्रु संपत्ति क्या होती है?

भारतीय संसद ने 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के बाद 1968 में शत्रु संपत्ति अधिनियम को पारित किया था। इसके अनुसार जो लोग विभाजन के बाद या फिर साल 1965 और 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुई जंग के बाद भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे। उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली है, ऐसे लोगों की संपत्ति को ही शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है।। ऐसी संपत्तियों पर पूरा अधिकार भारत सरकार का होता है।

Post Views: 636
Tags: #Former President of Pakistan Pervez Musharraf#Land of Pervez Musharraf #Parvez Musharraf's land in Baghpat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version