Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

जानें कौन हैं मलखान सिंह, जिसके नाम से कांपती थी चंबल घाटी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Former dacoit Malkhan Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज लोग मलखान सिंह से डरते नहीं हैं। उनके साथ कोई सेल्फी लेता है तो कोई दूर से देखकर यह सोच में पड़ जाता है कि, ये वहीं मलखान है जिनके नाम से कभी चंबल घाटी थरथराती थी। चंबल का बीहड़ जिस बागी के नाम से थरथर कापता था उस बागी मलखान सिंह ने बीजेपी से किनारा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 2014 में कभी नरेन्द्र मोदी के लिए प्रचार करने वाले मलखान सिंह का कहना है कि उन्होंने अत्याचार और अन्याय महिलाओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ बंदूक उठाई थी। आज फिर से उसी तरह का माहौल मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बना दिया है। वे पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन कांग्रेस की सरकार बनवाने में मदद करेंगे।

  • कांग्रेस के शामिल हुए पूर्व दस्यू मलखान सिंह
  • 2014 में किया था नरेन्द्र मोदी के लिए प्रचार
  • अब कमलनाथ और राहुल गांधी के लिए करेंगे प्रचार
  • अन्याय के खिलाफ उठाए थे हथियार
  • तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह के सामने किया था समर्पण
  • कहा—मप्र में बढ़ रहे हैं अत्याचार और अन्याय महिलाओं पर अपराध

मलखान की मदद से बनेगी कांग्रेस की सरकार

वो 1980 का दशक था। जब मलखान सिंह के नाम की तूती बोला करती थी। उनका नाम सुन लोग कांप जाते थे। इन्हें भारत का दस्यु किंग कहा जाता था। साल 1982 में तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह के शासन काल में बागी मलखान सिंह ने आत्मसमर्पण किया था। हथियार छोड़ अब मलखान अपने गांव में जीवन में व्यतीत कर रहे हैं। जिस मलखान सिंह के हाथ में AK-47 की गरजना से चंबल थर्राता था, अब वह मलखान अब बीजेपी को छोड़ कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

15 साल किया बीहड़ों पर किया राज

दस्यु सरगना मलखान सिंह ने चंबल के बीहड़ों में 15 साल तक अपना राज चलाया। उसी समय मप्र से सटे उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों में भी कुछ डाकैत खड़े हो रहे थे। जिनमें में से एक फूलन देवी भी थी। फूलन ने अपने साथ हुए गैंगरेप का बदला लेने के लिए बीहड़ में कूदी थीं और
22 उच्च जाति के लोगों को मौत की नींद सुलाया था। लेकिन चंबल के इलाके में सबसे ज्यादा खौफ मलखान सिंह और उसके गिरोह का था। मलखान सिंह चंबल के इलाकों में पैदल ही यात्रा करते थे। कोई स्थायी ठिकाना नहीं होता था। मलखान हमेशा अस्थायी शिविर बनाकर में अपने साथियों के साथ रहते थे। एक जगह कभी डेरा नहीं डाला। जहां खड़ी किनारों वाली गहरी और संकरी घाटियां रहा करती थीं। वहां वे डेरा डालते थे। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में मलखान सिंह बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आए थे। 2019 में भी मलखान ने बीजेपी के लिए ही वोट मांगे थे, अब 2023 और 2024 के चुनाव में वे कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

मलखान सिंह पर दर्ज 94 केस

बात चंबल इलाके की है। जहां लंबे समय तक राज करने के बाद मलखान सिंह को उनके प्रतिद्वंद्वियों ने दस्यु किंग की उपाधी दी थी। मलखान सिंह करीब 4 दशकों तक चंबल में डकैत रहे। बाद में उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। मलखान सिंह का कहना था कि वे डकैत नहीं हैं। उन्होंने गांव के मंदिर की जमीन के लिए बंदूक उठाई थी। जमीन मंदिर के नाम होते ही समर्पण कर दिया था। साल 1982 में मलखान सिंह ने सरेंडर किया था। इस दौरान तक मलखान सिंह और उनके गिरोह पर डकैती के साथ अपहरण और हत्या जैसे 94 मामले दर्ज किये गये। तब मलखान सिंह को पकड़ने के लिए सरकार ने 70 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। वहीं सरकार की ओर से भी मलखान सिंह के पास सरेंडर करने का संदेश भिजवाया गया।

सरपंच के खिलाफ उठाई थी बंदुक

पूर्व दस्यू मलखान सिंह को उसूलों का पक्का माना जाता है। चंबल में मलखान ने सरपंच की ज्यादती के बाद उसके खिलाफ बंदूक उठाई और बिहड़ में कूद गए थे। एक बार अपने दुश्मन सरपंच की लड़की को मलखान गिरोह के सदस्यों ने पकड़ लिया था।जब इस बात की खबर मलखान को हुई तो उसने गिरोह के लोगों फटकार लगाई थी। साथ ही पैर छूकर लड़की को भेंट देकर सम्मान के साथ विदा किया था।

Post Views: 1,026
Tags: Chambal ValleyCongressFormer dacoit Malkhan Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version