नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन…आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं….आज मैं शून्य हो गया हूँ…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य के सीएम और दिवंगत शिबू सोरेने के बेटे हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर किये एक ट्वीट में लिखा है कि ‘आज मैं शून्य हो गया…।
बता दें झारखंड मुक्तिमोर्चा के संस्थापक और राज्य के के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 साल की आयु में सोमवार 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया। शिबू सोरेन दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें अस्पमाल में पिछले डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था। शिबू सोरेन को किडनी से संबंधित समस्याओं के चलते इसी साल जून 2025 के आखिरी सप्ताह में सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया था। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।