चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 14वीं और 15वीं केंद्रीय कमेटी के पोलित
ब्यूरो के स्थाई सदस्य और पूर्व प्रधान मंत्री चु रोंगची का अंतिम
संस्कार 18 अगस्त को पेइचिंग पापाओशान क्रांतिकारी कब्रिस्तान में
आयोजित किया गया।
बता दें कि बीमारी के कारण चु रोंगची का 12 अगस्त को पेइचिंग
में देहांत हुआ, वे 98 वर्ष के थे।
सुबह साढ़े 9 बजे राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत चीनी नेताओं ने शोक
संगीत के साथ चु रोंगची के पार्थिव शरीर के पास आकर मौन रखकर
तीन बार सिर झुकाकर नमन किया और उन के परिजनों के साथ
हाथ मिलाकर संवेदना व्यक्त की। हु चिनथाओ ने फूल माला प्रदान
कर चु रोंगची के देहांत पर शोक व्यक्त किया।
सीपीसी केंद्रीय कमेटी और केंद्रीय सरकार के सम्बंधित विभागों के
अधिकारियों, चु रोंगची के दोस्तों और गृह स्थल के प्रतिनिधियों ने
भी उनको विदाई दी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





