Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बदहाल और कंगाल पाकिस्तान को नहीं मिलेगी भारत से मदद, विदेश मंत्री जयशंकर की दो-टूक

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और चीन को समझाते हुए कहा भारत वार्ता की मेज पर मजबूरी में नहीं आएगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया है कि भारत अब पुरानी गलतियां नहीं दोहराएगा। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के लिए खुद उसे जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही जयशंकर ने पाकिस्तान की श्रीलंका से तुलना को निरर्थक बताया है। उन्होंने कहा है कि श्रीलंका के साथ भारत के सम्बन्ध अलग रहे हैं और पाकिस्तान के साथ अलग। विदेश मंत्री ने कहा कि  पाकिस्तान का भविष्य काफी हद तक उसके अपने कार्यों और विकल्पों से निर्धारित हुआ है।

  • जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी मुसीबत से निकलने का हल खुद ढूंढना होगा
  • भारतीय विदेशमंत्री ने कहा कि अपनी आर्थिक परेशानी के लिए पड़ोसी देश खुद जिम्मेदार है और कोई भी अचानक ऐसे हालात में नहीं पहुंच जाता
  • जयशंकर ने बेलगालपेट कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ सीमा पर हमेशा आतंकवाद को प्रायोजित करता रहा है, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है
  • उन्होंने कहा कि बदहाल पाकिसतान को भारत से मदद की उम्मीद नहीं लगानी चाहिए

भारत हमेशा पड़ोसियों के साथ

जयशंकर ने कहा कि मुसीबत के समय में भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों का ख्याल रखा है, हर संभव मदद की है। इसका ताजा उदहारण श्रीलंका है। बता दें कि भारत ने श्रीलंका के आर्थिक संकट में 4.5 बिलियन अमरीकी डालर की सहायता प्रदान की थी। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और श्रीलंका की कोई तुलना नहीं है, श्रीलंका के साथ अभी भी इस देश में काफी सद्भावना है।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

पाकिस्तान बदहाल और कंगाल

पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हालात इतने खराब हैं कि पाकिस्तान 1.1 मिलिन डॉलर की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के हाथ-पांव जोड़ रहा है, लेकिन अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर पाकिस्तान को जल्द ही आर्थिक सहायता नहीं मिली तो वह दीवालिया हो जाएगा।

पाकिस्तान अपने मित्र देशों से मदद मांग रहा है लेकिन अधिकतर देश मदद करने से मना कर रहे हैं। पाकिस्तान के करीबी दोस्त चीन ने आतंकवाद का हवाला देते हुए अपने दूतावास के कांसुलर विभाग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विभाग को बंद करने के पीछे तकनीकी कारणों को जिम्मेदार बताया गया है,  लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि चीनी दूतावास को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से लगातार धमकियां मिल रही हैं।

चीन ने पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश किया है, जिसमें ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हालांकि, हाल की कुछ घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि इन तथा​कथित सदाबहार सहयोगियों के संबंधों में कुछ खटास आई है। अगर वाकई ऐसा है तो यह पाकिस्तान के लिए नया सिर दर्द है क्योंकि मुसीबत में पाकिस्तान को चीन की बेहद जरूरत है।

देखें वीडियो-

Post Views: 129
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version