विदेशी नेताओं ने चीन के विकास और सहयोग की सराहना की

चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर कई देशों के नेताओं ने चीन की
विकास यात्रा और उसके साथ सहयोग में हासिल उपलब्धियों की सराहना की।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में
चीन ने राष्ट्रीय विकास और पुनरुत्थान की अपनी असाधारण यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियां
हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पाकिस्तान-चीन सदाबहार रणनीतिक साझेदारी
पर बेहद गर्व है। दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता आपसी विश्वास, एक-दूसरे के समर्थन और
लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती
लगातार मजबूत हो रही है।

इसी तरह, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिश ने कहा कि चेक गणराज्य की नई सरकार
बातचीत, सहयोग, आपसी लाभ और समान जीत के आधार पर चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग
को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चेक-चीन संबंधों में नई ऊर्जा आएगी।
वहीं, बहामा के प्रधानमंत्री फिलिप एडवर्ड डेविस ने कहा कि पिछले 77 वर्षों में चीन में उल्लेखनीय
बदलाव आया है। चीन दुनिया में विनिर्माण, व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार का
एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि चीन ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार और बड़े
पैमाने पर गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति की है। चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग से
बहामा के लोगों को ठोस लाभ मिला है। वर्ष 2027 में बहामा और चीन के बीच राजनयिक संबंधों
की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने कहा कि बहामा चीन के साथ आदान-प्रदान और
सहयोग को और बढ़ाना चाहता है।

इसके अलावा, आयरलैंड, कैन्या, स्लोवाकिया, मोरक्को, निकारागुआ, सीरिया, कोमोरोस, जर्मनी,
हंगरी, क्रोएशिया, ऑस्ट्रेलिया, पनामा और चिली के नेताओं ने भी चीन के साथ सहयोग को और
मजबूत करने की इच्छा जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version