rasifal 26 august 2025: तीन राशियों के लिए गिले-शिकवे होंगे खत्म, मिलेगा साथी संग सुकून का साथ

rasifal

मंगलवार 26 अगस्त 2025 को प्रेम जीवन के लिहाज़ से कई लोगों के लिए यह दिन खास रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो इनकी स्थिति बताती है कि आज मंगलवार को कुछ राशियों में रिश्तों की आपसी कड़वाहट तो दूर होगी ही प्यार का नया अध्याय भी शुरू होगा। खासकर सिंह, कन्या और वृषभ राशि के जातकों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में बड़ा सुकून मिलेगा।

सिंह, कन्या और वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन प्यार भरा रहेगा।
रिश्तों में दूरी मिटेगी और सुकून के पल साथ बिताएंगे।
कुछ राशियों को रिश्तों में संयम और धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है।

ज्योतिषीय स्थिति

तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी
नक्षत्र: हस्त और चित्रा
योग: साध्य और शुभ योग
करण: गर एवं वणिज
विशेष: मंगलवार को कोई राशि परिवर्तन नहीं, परन्तु योगों की स्थिति रिश्तों को गहराई देने वाली रहेगी।

मेष राशि

सिंगल जातक जल्दबाजी में नया रिश्ता न जोड़ें। विवाहित लोगों के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी और पुराने मतभेद कम होंगे।

वृषभ राशि (आज का दिन सबसे खास)

रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी से गहरा प्रेम महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन रोमांस और शांति से भरा रहेगा।

मिथुन राशि

विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में ठहराव का अनुभव होगा। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद हो सकता है। सावधानी बरतें।

कर्क राशि

जीवनसाथी के साथ नई योजनाओं की शुरुआत होगी। दिन का अधिकांश समय खुशी और संतोष से बीतेगा।

सिंह राशि

सिंगल जातक को आज अपने दोस्त से प्यार का इज़हार सकारात्मक उत्तर दिला सकता है। शादीशुदा जातक दिन के अंत में पार्टनर संग खुशनुमा पल बिताएंगे।

कन्या राशि

पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन मंगलवार को खत्म होगी। गिले-शिकवे दूर होंगे और प्यार का रिश्ता मजबूत बनेगा। सिंगल लोग परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि

जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से तकरार हो सकती है। अविवाहितों को शाम तक कोई शुभ सूचना मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

पति-पत्नी के रिश्ते में नज़दीकियां रहेंगी। साथी से मिलकर खुशी होगी। कार्यस्थल पर भी आपकी सराहना होगी।

धनु राशि

जीवनसाथी की बार-बार आलोचना रिश्ते में दरार डाल सकती है। उन्हें समझाने का प्रयास करें। अन्यथा बड़ा फैसला लेने की नौबत आ सकती है।

मकर राशि

रिश्ते में चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा साथी आपसे दूरी बना सकते हैं। सिंगल जातकों को भी प्रेम जीवन में निराशा झेलनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

मन में बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से तकरार बढ़ सकती है। अविवाहित जातकों की परिवार से अनबन हो सकती है।

मीन राशि

पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की ज़रूरत है। रिश्ते को समय दें। अविवाहित लोग भाई-बहनों संग दिन खुशनुमा बनाएंगे। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version