Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी मण्डलों में स्थापित होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब…इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें कौन से पदों पर होगी नियुक्ति

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Food and drug testing labs will be set up in all the divisions of UP so many youth will get employment
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी 18 मण्डलों में फूड एंड ड्रग लैब स्थापित की जा रही हैं। इनमें से 12 मण्डलों के मुख्यालयों पर फूड एंड ड्रग की नई लैब बनाई जा रही हैं। इनमें से राजधानी लखनऊ के साथ ही अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, सहारनपुर और अलीगढ़ में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा भी हो चुका है। माना जा रहा है कि जुलाई 2025 तक यहां टेस्टिंग का काम शुरू भी हो जाएगा। इसके साथ ही इन लैब में उच्च तकनीकि क्षमता से युक्त टेस्टिंग मशीन स्थापित की जा रहीं हैं। यह मशीन उत्तर प्रदेश की फूड और ड्रग सैंपल की टेस्टिंग की गुणवत्ता और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि लाएंगी।

  • नई लैब की स्थापना से बढ़ेगी प्रदेश की टेस्टिंग क्षमता
  • स्थानीय स्तर पर होगी खाद्य पदार्थों और दवाओं की जांच
  • तेज और सटीक विश्लेषण भी संभव हो सकेगा
  • मिलावट और नकली उत्पादों पर बढ़ेगा नियंत्रण
  • जन स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
  • प्रदेश की आर्थिक तरक्की में भी उल्लेखनीय भूमिका

उत्तरप्रदेश की खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रेखा सिंह चौहान की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश के सभी 18 मण्डल मुख्यालयों पर अब फूड एंड ड्रग टेस्टिंग की उच्च तकनीकी क्षमता युक्त लैब को स्थापित किया जा रही हैं। इस अहम पहल के तहत एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में पहले से स्थापित टेस्टिंग लैबों को हाई टेकनालॉजी युक्त किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर राज्य के 12 मण्डल मुख्यालयों पर नई लैब बनाई जा रही हैं।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

इनमें से राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, अयोध्या और अलीगढ़ में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। टेस्टिंग मशीन के इंस्टालेशन किये जाने के साथ ही संभवतः जुलाई माह से इन लैबों में सैपंल टेस्टिंग का काम भी शुरू होने वाला है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की विशेष सचिव ने बताया कि इससे स्थानीय स्तर पर ही फूड एंड ड्रग सैंपलों की उच्च गुणवत्तायुक्त जांच अब संभव हो सकेगी।

उत्तरप्रदेश में राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, झांसी और वाराणसी में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की सैंपल टेस्टिंग लैब पहले से ही स्थापित हैं। जबकि प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, चित्रकूट, अलीगढ़, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती, बरेली, मीरजापुर, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल मुख्यालय में नई लैब स्थापित की जा रही हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में विभाग की नई बिल्डिंग का निर्माण भी किया गया है। जिससे अब लखनऊ में खाद्य पदार्थ और ड्रग एनालिसिस के अलग-अलग अंतराष्ट्रीय मानकों के आधर पर संभव होगा। नई टेस्टिंग लैब के लिए लैब टेक्नीशियन ही नहीं लैब असिटेंट के लगभग 1200 नये पदों का भी सृजन किया गया है। इन पदों पर भर्ती कर्मिक विभाग की ओर से जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। बता दें यूपी के सभी संभाग में अब फूड एंड ड्रग सैंपल टेस्टिंग लैब की स्थापना से उत्तरप्रदेश की दवा और खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जांच क्षमता में कई गुना की बढ़ जाएगी। खाद्य पदार्थों की सैंपल जांच की क्षमता करीब 300 प्रतिशत बढ़कर साल 2016-17 में 36 हजार की तुलना में 1,08,000 प्रतिवर्ष होने की उम्मीद जाताई जा रही है। इसके साथ ही दवाओं की सैंपल टेस्टिंग क्षमता भी करीब 450 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

Post Views: 4,061
Tags: #Food and drug testing labs#UP so many youth will get employment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version