क्रूड ऑयल की कीमतों में हो रहा बदलाव ….भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला…

Petrol Diesel Price Today

क्रूड ऑयल की कीमतों में हो रहा बदलाव ….भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला…

 

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। देशभर के बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें लगातार एक जैसी चल रही हैं। हांलाकि वैट टैक्स के चलते अलग अलग राज्यों में कीमतों में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिलता है।

 

क्रूड ऑयल की कीमतों में हो रहा बदलाव

 

क्रूज ऑयल की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। ग्लोबल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 61 सेंट या 0.65% बढ़कर $94.39 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में लगातार छह सेशन तक बढ़त देखी गई और यह शुक्रवार को 23 सेंट या 0.26% बढ़कर $87.06 प्रति बैरल पर बंद हुआ।

 

जाने देश के बड़े शहरों में क्या है ईंधन के दाम

 

देश के बड़े शहरों में मुंबई , दिल्ली कोलकता और चैन्नई में पेट्रोल और जीडल के दाम

नई दिल्ली पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।

कोलकाता पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है।

मुंबई पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है।

चेन्नई पेट्रोल ₹107.76 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर है।

Exit mobile version