ईरान और इजराइल की बीच भले ही सीज फायर चल रहा हो लेकिन ईरान ने अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप US President Donald Trump की खिलाफत को बंद नहीं किया। ऊरान ने एक बार फरि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी दी है। ईरान Iran के एक बड़े अधिकारी के बयान के मुताबिक ट्रंप को कभी भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के इस वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ट्रंप को अपने घर में सुरक्षित नहीं है। उनको कभी भी उनके घर पर ही निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप की हत्या को लेकर ये धमकी ईरानी न्यूक्लिय स्टेशन पर बमबारी के बाद आई है।
क्या कहा गया धमकी में
सूत्रो के अनुसार खोमनोई के करीबी और सलाहकार जावेद लारीजानी Javed Larijani ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के कार्यों ने उन्हें निशाने पर ला दिया है। लारीजानी ने कहा कि ट्रंप अब अपने फ्लोरिडा Florida के घर में धूप नहीं सेंक सकते। उनका फ्लोरिडा का घर मारा-ए-लोगो भी अब उनके लिए सुरक्षित नहीं है। लारीजानी के कहा कि किसी दिन वो पेट के बल धूप सेंक रहे होंगे और एक तो एक छोटा ड्रोन उन पर कभी भी गिर सकता है। यह बहुत आसान है।”
बमबारी के चलते ईरान को हुआ भारी नुकसान
अमेरिकी बमबारी में ईरान के परमाणु संयंत्रो Nuclear plants का भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने ये बमबारी इजराइल के कारण की थी। इजराइल के अनुरोध पर अमेरिका ने अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमानों ने ईरानी परमाणु संयंत्रो पर बंकर बस्टर बम गिराए थे। बताया जा रहा है कि इस बम बारी ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम लगभग पांच साल तक पीछे चले गए । तभी से ईरान अमेरिका से प्रतिशोध लेने के मूड में दिखाई दे रहा है।
अमेरिका ने भी लगाए आरोप
सूत्र बताते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की धमकी वाला बयान एक क्राउड फंडिग के बाद आया। सोशल मीडिया पर पेज बनाकर क्राउड फंडिग की जा रही है। ब्लड पैक्ट या फारसी में अहदे खून नामक इस प्लेटफॉर्म की स्थापना “सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का मजाक उड़ाने और उन्हें धमकाने वालों के खिलाफ प्रतिशोध” के लिए की गई है। बताया जा रहा है कि 7 जुलाई तक इसमें करोड़ो की राशि जुटा ली गई है। वही अमेरिका ने भी ईरान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
अरिका की माने तो ये धमकिया 2020 से ही आ रही हैं। जब उन्होंने 2020 में इराक मेंइस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की मंजूरी दी थी। इसके बाद से ट्रंप के बार बार हत्या की धमकियां मिल रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि IRGC ट्रंप की हत्या के प्रयास की योजना बनाने में भी शामिल था।





