Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बाढ़ का कहर: दिल्ली और पंजाब बेहाल, पीएम मोदी करेंगे दौरा देशभर में बारिश से बिगड़े हालात

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2025
in स्पेशल
0
Flood havoc Delhi and Punjab
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। Flood havoc Delhi and Punjab  दिल्ली से लेकर पंजाब तक तबाही का मंजर है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है और कई ऐसे इलाके जलमग्न हो गए हैं, जहां तक पानी पहुंचने की कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। इसी बीच PM Modi will visit situation worsened due to rain across the country प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप

राजधानी दिल्ली Delhi  में  Yamuna water level यमुना का जलस्तर 207 मीटर से ऊपर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 205 मीटर पर है। यानी पानी अभी भी 2 मीटर ऊपर बह रहा है। लोहे के पुल से पानी टकरा रहा है और सिग्नेचर ब्रिज के ऊपर से खींची गई ड्रोन फुटेज ने राजधानी की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

यमुना ने उन इलाकों को Yamuna water level भी अपनी चपेट में ले लिया है, जो नदी से कई किलोमीटर दूर हैं। मयूर विहार, अक्षरधाम जैसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। खेत और सब्जियों की खेती वाली जमीनें डूब चुकी हैं। अक्षरधाम के पास की झुग्गियां पानी में समा गई हैं। मयूर विहार में लगाए गए राहत कैंपों तक पानी पहुंच गया है, जिससे प्रशासन के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी….लबालब हुए बाजार

दिल्ली सचिवालय तक पानी पहुंच चुका है, जिससे साफ है कि स्थिति कितनी गंभीर है। निगमबोध घाट पूरी तरह डूब गया है। जहांगीरपुरी मेंSewer overflowing सीवर उफन रहे हैं और Drainage system fails ड्रेनेज सिस्टम फेल हो चुका है। कई लोग घर छोड़कर मंदिरों और आश्रयों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। मॉनेस्ट्री मार्केट में दुकानें पूरी तरह डूब चुकी हैं। लोगों को बोट के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। कई परिवार छतों पर शरण लिए हुए हैं। सरकार की ओर से खाना और जरूरी सामान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

राहत कार्यों के साथ राजनीति भी जारी

बाढ़ ने जहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं राजनीति भी गर्म हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने माना कि राहत कैंपों की व्यवस्था नाकाफी है। वहीं दिल्ली के जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि कुछ इलाकों में पानी भरने से ये नहीं कहा जा सकता कि पूरी दिल्ली डूब गई है।

पंजाब में सदी की सबसे भयंकर बाढ़

दिल्ली ही नहीं, पंजाब में भी हालात बेहद गंभीर हैं। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 1900 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं। करीब 3.84 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। डेढ़ लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है।

अब तक 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। कई जगहों पर बुजुर्ग और बीमार लोगों को नावों से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बर्बादी की तस्वीर

पंजाब के गांवों और कस्बों में तबाही का आलम है। पुल टूट गए हैं, सड़कें बह गई हैं और कई इलाके बाहरी दुनिया से कट चुके हैं। फाजिल्का, लुधियाना और नूरवाला में हालात ज्यादा बिगड़े हुए हैं। बांध कटने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे आसपास के गांवों पर और संकट मंडरा रहा है।

सीमावर्ती इलाके भी प्रभावित

बाढ़ का असर सिर्फ भारत के पंजाब तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के पंजाब में भी इसका प्रकोप देखा जा रहा है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी फेंसिंग और बीएसएफ की कई चौकियां पानी में डूब चुकी हैं।

पीएम मोदी का दौरा

ऐसे हालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे। वे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। उम्मीद है कि उनके दौरे के बाद केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त मदद की घोषणा भी हो सकती है। दिल्ली और पंजाब इस वक्त बाढ़ की भयानक मार झेल रहे हैं। राजधानी का सचिवालय डूबना और पंजाब के हजारों गांवों का पानी में समाना इस बात की गवाही है कि हालात बेहद गंभीर हैं। अब सबकी नजरें प्रधानमंत्री मोदी के दौरे और केंद्र सरकार के राहत पैकेज पर टिकी हुई हैं।  …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 292
Tags: #Drainage system fails#Flood havoc#PM Modi to visit#Sewer overflowing#Situation bad in Delhi and Punjab#situation worsened due to rain across the countryYamuna water level
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version