Tuesday, March 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पांच राज्यों के चुनाव विधानसभा और दरकता I.N.D.I.A , क्या पहली परीक्षा में पास होगा गठबंधन?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 22, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Five state assembly elections India alliance Kamalnath Akhilesh Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल और कर्नाटक में जब आमने-सामने की लड़ाई में कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त दी थी तब भी उसने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसे कम करके नहीं आकां जा सकता। खासकर हिन्दी भाषी राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अब चर्चा है कि आखिर यह कर्नाटक का फार्मूला किसे सत्ता के सिंहासन तक पहुंचायेगा। पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्ग का कार्ड खेलते रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने टिकट बांटे तो उसे ओबीसी के सबसे अधिक प्रत्याशी उतारे। इतना ही नहीं अपनी सरकार बनने पर 27 प्रतिशत ओबीसी को आरक्षण देने और जाति की जनगणना करने का भी दांव चला है। जो कम महत्वपूर्ण नहीं है। यही वजह है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी से लेकर सभी बड़े नेता इन दिनों जातिगत जनगणना और पिछड़ा वर्ग को उसका अधिकार दिलाने की जोरशोर से बात कर रहे हैं। कांग्रेस का यह मुद्दा बीजेपी की राह में कितने कांटे बिछायेगा यह तो आने वाली तीन दिसम्बर की शाम को ही साफ हो सकेगा।

  • कमलनाथ और अखिलेश के बीच बढ़ता सियासी विवाद
  • 2024 के चुनाव तक कहीं छोटा न हो जाए इंडिया गठबंधन का आकार
  • नाराजगी बढ़ी तो इंडिया गठबंधन को झटका लगना तय
  • यूपी की 80 सीटों के बंटवारे पर मचेगा घमासान
  • कांग्रेस सपा के बीच समझौता अब नहीं आसान
  • एमपी में कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच खिंची तलवारें

पांच राज्यों के ये विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की पहली परीक्षा के तौर पर देखे जा रहे हैं। लेकिन गठबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया है। ऐसे में मध्यप्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच तलवारें खिंच गईं। अब चर्चा यह भी होने लगी है कि 2024 के चुनाव तक कहीं इंडिया गठबंधन का आकार ही छोटा न हो जाए। क्योंकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कमलनाथ की टिप्पणी के बाद अधिक उत्तेजित नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव तक यह तल्खी और नाराजगी बढ़ गयी तो फिर इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है।  क्योंकि चुनावी राज्यों में गठबंधन के कई घटक दल आपस में भी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच आपसी सहमति न बन पाने के चलते यह अटकलबाजी हो रही है कि आगे जाकर कहीं इसका असर लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों के बंटवारे पर तो नहीं पड़ेगा। क्योंकि अखिलेश इसका इशारा कर चुके हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के रुख से यह स्पष्ट है कि वे 2024 के लिए कांग्रेस के साथ समझौते की मेज पर बैठेंगे तो उसी जनाधार को फार्मूला बनाया जायेगा जिसके आधार पर मध्यप्रदेश में उनके दल को कांग्रेस की ओर से तवज्जो नहीं दी गई।

Related posts

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

March 17, 2026
TET Feb 2026 Result जल्द जारी: मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की उम्मीद

TET Feb 2026 Result जल्द जारी: मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की उम्मीद

March 17, 2026

नमो के भरोसे भाजपा,कांग्रेस ने खेला ट्रम्प कार्ड

कांग्रेस अपने क्षेत्रीय नेताओं के चेहरे को आगे बढ़ाते हुए चुनावी रणभूमि में उतरी है। इसमें उसे सफलता भी मिली है। जबकि बीजेपी का फार्मूला हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कमल निशान को आगे बढ़ाने का रहा। चुनावी बिसात बिछाते हुए बीजेपी का फार्मूला राज्यों में कुछ अपवाद को छोड़कर सफल नहीं हो रहा है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को अच्छी-खासी मान्यता मिली हुई है। कहा जाता है कि जिन राज्यों में मुख्यमंत्री होते हैं वह चुनावी समर में पार्टी का चेहरा बन जाते हैं लेकिन एमपी में अब ऐसा नहीं हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री होते हुए भी बीजेपी अभी यह नहीं कह रही है कि शिवराज ही उसका चेहरा होंगे। वहीं बीजेपी दूसरी ओर शिवराज सरकार की उपलब्धियों और कमलनाथ सरकार की असफलताओं के नाम पर वोट मांगती नजर आ रही है। इतना ही नहीं उसने सनातन के मुद्दे को चुनावी समर में उछाल दिया है। जिससे अधिक से अधिक बहुसख्यक वर्ग के मतदाताओं को अपनी ओर किया जा सके उनका समर्थन हासिल कर सके। बीजेपी की ओर से इस बार विधानसभा चुनाव में 5 सांसद और 3 केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

दिग्गजों के मैदान में उतरने से बढ़ी सत्ता की लड़ाई

बीजेपी यदि सत्ता में आती है तो यह विकल्प खुला रखा गया है कि मुख्यमंत्री इनमें से भी कोई हो सकता है। क्योंकि जो बड़े दिग्गज चुनावी समर में उतरे हैं वे केवल विधायक या मंत्री बनने के लिए चुनाव में नहीं उतारे हैं बल्कि हर इलाके में यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि उस इलाके में यदि पार्टी को अपेक्षा से अधिक सफलता मिलती है तो फिर सत्ताशीर्ष यानी सीएम की कुर्सी पर उनके इलाके का नेता भी बैठ सकता है। कांग्रेस की बात करें तो प्रदेश में नेतृत्व के सवाल पर कोई दो-राय नहीं है। सभी नेता कमलनाथ के नाम को स्वीकार कर चुके हैं। सरकार बनने पर कमलनाथ ही मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि अबतक जो खींचतान दिखाई दी वह अपने-अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने के लिए थी। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में भी असंतोष और विद्रोह के स्वर 20 से अधिक क्षेत्रों में सुनाई दे रहे हैं। जो दावेदार अधिक आवेश में थे उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी। इतना ही नहीं चुनाव में दूसरे दलों के बैनर तले अपनी किस्मत आजमाने का मन बना लिया।। बसपा, आम आदमी पार्टी और सपा में वो नेता गए जिन्होंने भाजपा और कांग्रेस से विद्रोह किया। अभी भी इन दलों की निगाहें ऐसे में नेताओं पर है। ताकि उन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर सत्ता की चाबी अपनी मुट्ठी में कैद कर सकें।

Post Views: 85
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version