लखनऊ का सामूहिक हत्याकांड: अरशद ने बताया क्यों किया उसने अपनी मां और चार बहनों का कत्ल…! उसने क्यों कहा कि उसे पता है यह लोग क्या करती हैं…!

Five people murdered in Uttar Pradesh capital Lucknow hotel

यूपी की राजधानी लखनऊ में नए 2025 साल के पहले दिन बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरा मामला थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत का है। जिसमें यह वारदात सामने आई है। जिसमें आरोपी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को यूपी की पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का आरोपी आगरा जिले का रहने वाला है। जिसने हत्या के पीछे पारिवारिक कलह होना बताया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सामूहिक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि सभी को खाने में पहले नशीला पदार्थ दिया गया, इसके बाद फिर उनके हाथों की नसों को काट दी। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बचती नजर आ रही है।

मृतकों के नाम

बता दें लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में मारे गए मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान मौजूद हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि सभी पांच लोगों को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया था। इसके बाद उनके हाथों की नसों को काट दिया। इस तरह मां और चार बहनों को मौत के घाट उतार दिया गया।

पारिवारिक कलह में युवक द्वारा इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका पुलिस की ओर से जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। फिलहाल, हत्या के आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

होटल में रुके हुए थे परिवार के कुल सात सदस्य

बताया जाता है कि यह परिवार आगरा से यहां आया था। जो लखनऊ के होटल शरणजीत के रूम नंबर- 109 में पिछले दिनों 30 दिसंबर से ठहरा था। परिवार के कुल सात सदस्य होटल में रुके हुए थे। जिनमें महिला और उसकी 4 बेटियों की हत्या की गई है। हत्या का आरोप बेटे पर है। जिसका नाम अरशद बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में अरशद महज इतना ही कह रहा है कि यह उसका पारिवारिक मसला है। वह एक लाइन बार बार दोहरा रहा है कि उसे पता है यह लोग क्या करती हैं।

Exit mobile version