बेहद चर्चा में है अफगानिस्तान की बताई जा रही तस्वीर, क्या है इन पायलट बताए लोगों की खासियत

नई दिल्ली।  जब से अफगानिस्‍तान की सत्‍ता में तालिबान आया है, तब से वहां इस्‍लामिक तौर-तरीकों की ही बातें ज्‍यादा हो रही हैं। जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया था, तब भी हवाई अड्डों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। उनमें कुछ तो जहाज पर चढ़े या हेलीकॉप्टर की ब्लेड से लटके तालिबानियों की तस्वीरें भी वायरल हो गयीं।

सोशल मीडिया पर वायरल

अफगानिस्‍तान से इस अजीब लगने वाली तस्वीर को 8वीं ब्रिगेड के आंतरिक कमांडर मंत्रालय के जनरल हारून मोबारेज ने भी शेयर किया है।  सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में हजारों पोस्ट इस खबर के साथ प्रकट हुईं और यह तस्वीर वायरल हो गयी। ये तस्‍वीर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है और इस तस्वीर के साथ लोग तालिबान को ट्रोल कर रहे हैं।

Exit mobile version