चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा पहला पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री, शनचो-24 मिशन में करेगा उड़ान

Illustration of the Shenzhou 12 (left) spacecraft docking with the China National Space Administration's (CNSA) Tiangong 3 space station (right), consisting of the central module Tianhe (centre) and automated cargo spacecraft Tianzhou (far left). On 17th of June 2021, Shenzhou 12 docked to Tiangong 3 space station's central module, Tianhe, with three astronauts onboard. The Tiangong space station is designed to conduct experiments in space. Tianzhou Mengtian and Wentian space laboratory modules are expected to be launched to add to the construction of the Tiangong 3 space station in 2022.

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार,
शनचो-24 मानवयुक्त उड़ान मिशन में एक पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री पेलोड विशेषज्ञ के रूप में
भाग लेंगे। वे अल्पकालिक कक्षीय उड़ान पूरी करने के बाद शनचो-23 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से
पृथ्वी पर लौटेंगे।

यह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में चीनी और विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों की
पहली संयुक्त उड़ान होगी। इसके साथ ही चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली बार किसी विदेशी
अंतरिक्ष यात्री का आगमन होगा।

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में चीन और पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अंतरिक्ष
यात्रियों के चयन एवं प्रशिक्षण तथा चीन के अंतरिक्ष स्टेशन मिशन में उनकी भागीदारी पर सहयोग
समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों के चयन का कार्य औपचारिक
रूप से शुरू हुआ।

प्रारंभिक चयन, द्वितीय चयन और अंतिम चयन के तीन चरणों की कड़ी छंटनी और मूल्यांकन के
बाद दो पाकिस्तानी संभावित अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया। चीन में सभी प्रशिक्षण पूरा
करने और परीक्षण पास करने के बाद इनमें से एक मानवयुक्त उड़ान मिशन में भाग लेंगे, जबकि
दूसरे बैकअप अंतरिक्ष यात्री के रूप में तैयार रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version