Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

पहले नीतीश सरकार पर करोड़ों का लगा जुर्माना,अब एक और नई मुसीबत

दो माह के भीतर भरना होगी जुर्माने की राशि

DigitalDesk by DigitalDesk
May 8, 2023
in पटना, बिहार, राजनीति
0
पहले नीतीश सरकार पर करोड़ों का लगा जुर्माना,अब एक और नई मुसीबत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। कभी बाहुबली उनकी दिक्कत बढ़ाते हैं तो कभी उनकी सरकार पर लगे जुर्माने को लेकर उनकी घेराबंदी की जाती है। हाल का मामला एनजीटी का है। जिसने पर्यावरण को लेकर 4 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया है। अब इस मामले में विरोधी दल नीतीश सरकार को घेर रहे हैं,जिसके कारण उनके लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है।

जुर्माना बिहार के लिए बेहद शर्मनाक

एनजीटी द्वारा लगाए गए जुर्माने को ले नीतीश तेजस्वी की सरकार पर चौतरफा हमले शुरु हो गए है। विरोधी दलों का कहना है कि यह जुर्माना बिहार के लिए बेहद शर्मनाक है। 4 हजार करोड़ के जुर्माने की राशि आम आदमी की है। यदि बिहार सरकार थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता रखती तो इस तरह की नौबत नहीं आती। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ​सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि नगर विकास विभाग ने 2014 में 110 मैट्रिक टन ठोस कचरा प्रबंधन की स्वीकृति दी थी। लेकिन राज्य की नीतीश सरकार ने उस पर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार बिहार के लिए हर संभव मदद कर रही है इसके बाद भी कचरे का प्रबंधन नहीं किया जा रहा है। जिसका परिणाम यह हुआ कि एनजीटी को अंतत: चार हजार करोड़ का जुर्माना लगाना पड़ा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नीतीश ने बिहार को रसातल में पहुंचाया

भाजपा नेता चौधरी ने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि इस वक्त राज्य रसातल में जा रहा है और सीएम को इसकी कोई परवाह नहीं है। एनजीटी के सुझाव पर किस किस जगहों पर खाद बनाने में गीले कचरे का उपयोग करने के लिए बेहतर विकल्पों को तलाशना था लेकिन इस संबंध में अब तक कोई पहल नहीं की गई। इसका मतलब है कि सरकार पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार पर हर रोज 4072 मीट्रिक टन अशोधित कचने का प्रबंधन का बोझ है। राज्य में तरल अपशिष्ट उत्पादन और उपचार में 2,193 मिलियन लीटर प्रति दिन का अंतर बिहार के लिए काफी चिंताजनक है।

दो माह के भीतर भरना होगी जुर्माने की राशि

बता दें कि ठोस और तरल कचरे का ठीक से प्रबंधन नहीं किए जाने के मामले में एनजीटी ने 4 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया है। इस पर भाजपा के चौधरी का कहना है कि एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल की पीठ ने आदेश दिया है कि जुर्माने की रकम दो महीने के अंदर ‘रिंग-फेंस खाते’ में जमा कराई जाए। जमा की गई इस राशि से सीएस के निर्देशानुसार इसका उपयोग राज्य में केवल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किया जाना चाहिए।

Post Views: 131
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version