भारतीय रेलवे इन दिनों नये आयाम तय कर रहा है। बारामूला रेल लाइन परियोजना के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज तैयार होने को है। वहीं दूसरी और भारत का पहला केबल रेल ब्रिज अंजी खड रेल पुल भी इस लाइन पर तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य भी लगभग पूरा लिया गया है।
कई बार तय हुई पुल की डेडलाइन
अब मई में बनकर होगा तैयार
रियासी स्थिति अंजी नदी पर बन रहा ब्रिज
100 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी रेल
अंजी पुल उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना
हालांकि इस पुल के लिए कई बार डेडलाइन तय हुईं। इस बार मई तक रेल पुल काम खत्म होने की संभावना है। पुल के निर्माण से जम्मू कश्मीर के रियासी स्थित अंजी नदी पर किया जा रहा। पुल जमीन से करीब 331 मीटर की ऊंचाई पर बन रहा है। बताया जाता है कि इस पुल को इतना मजबूत बनाया गया है कि 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को भी यह झेल सकता है। पुल पर ट्रेन भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। जबकि यह पुल केवल 1 पिलर पर खड़ा है। पिलर पर ही एक टावर खड़ा किया है। जिससे केबल के जरिए बाकी पुल को सपोर्ट दिया।
उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना के तहत निर्माण
नदी की सतह से इस टावर के शीर्ष तक की ऊंचाई करीब 77 मंजिल की इमारत 1086 फुट जितनी है। इसकी कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जिसमें यह पुल उपर और बादल नीचे दिखाई दे रहे हैं। इस पुल का निर्माण कश्मीर को जम्मू और देश भारत के दूसरें हिस्सों से आसानी से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इसका निर्माण उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना के तहत किया जा रहा है। परियोजना के तहत चेनाब नदीं पर भी रेल पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसका हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी जायजा लिया था। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।