Monday, October 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

छिंगताओ में पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन शुरू

DigitalDesk by DigitalDesk
October 12, 2026
in मुख्य समाचार
0
छिंगताओ में पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन शुरू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

12 अक्तूबर को पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन चीन के शानतोंग प्रांत
के छिंगताओ में उद्घाटित हुआ। यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा, जिसका विषय ;सतत
स्वच्छ पृथ्वी विकास के लिए सुदूर संवेदन अनुप्रयोग; है। इस सम्मेलन ने 20 देशों और क्षेत्रों के
230 से अधिक विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों तथा संबंधित उद्यमों के विशेषज्ञों और
विद्वानों सहित कुल 1000 से अधिक लोगों को आकर्षित किया है।

बता दें कि यह सम्मेलन भू-विज्ञान और सुदूर संवेदन के क्षेत्र में अत्याधुनिक विकास की ओर
उन्मुख है, जो बहु-स्रोत सुदूर संवेदन अवलोकन, उन्नत संवेदन प्रौद्योगिकी, डेटा विश्लेषण विधियों
तथा सतत विकास अनुप्रयोगों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र तथा वैश्विक सुदूर
संवेदन विज्ञान कर्मियों के लिए आदान-प्रदान और सहयोग का महत्वपूर्ण मंच स्थापित करना तथा
संसाधन एवं पर्यावरण निगरानी, समुद्री एवं वायुमंडलीय अवलोकन, आपदा आपातकाल, जलवायु
परिवर्तन से निपटने और सतत विकास आदि क्षेत्रों में भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन प्रौद्योगिकी के
नवीन अनुप्रयोगों को बढ़ावा देना है।

Related posts

वांग हुनिंग ने वियतनाम की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष से मुलाकात की

वांग हुनिंग ने वियतनाम की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष से मुलाकात की

October 12, 2026
Dhruv Rathee: कौन हैं ध्रुव राठी? जर्मनी में जिंदगी, पत्नी जूली, पढ़ाई और कमाई तक जानिए यूट्यूबर की पूरी कहानी

Dhruv Rathee: कौन हैं ध्रुव राठी? जर्मनी में जिंदगी, पत्नी जूली, पढ़ाई और कमाई तक जानिए यूट्यूबर की पूरी कहानी

October 12, 2026

सम्मेलन में चीनी विज्ञान अकादमी के अकादमीशियन कुओ हुआतोंग सहित कई विशेषज्ञों ने
भाषण दिए, जिनमें उन्होंने सुदूर संवेदन विज्ञान के अग्रणी क्षेत्र, डिजिटल पृथ्वी, शहरी एवं
पर्यावरणीय सुदूर संवेदन, माइक्रोवेव सुदूर संवेदन, पृथ्वी अवलोकन प्रणाली तथा स्थानिक सूचना
अनुप्रयोग आदि दिशाओं में नवीनतम अनुसंधान प्रगति और विकास प्रवृत्तियों को साझा किया।
सम्मेलन में 16 समानांतर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके विषय सुदूर संवेदन बड़े मॉडल
और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, समुद्री सुदूर संवेदन, वायुमंडलीय और जल विज्ञान सुदूर संवेदन, भूमि
सतह और पारिस्थितिक पर्यावरण सुदूर संवेदन, आपदा निगरानी, क्रायोस्फीयर और ध्रुवीय सुदूर
संवेदन, शहरी सुदूर संवेदन, सुदूर संवेदन बिग डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म, सतत विकास
लक्ष्य अनुप्रयोग आदि पर केंद्रित होंगे।

एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका
उद्देश्य एशिया-प्रशांत तथा वैश्विक भू-विज्ञान और सुदूर संवेदन क्षेत्र की अनुसंधान शक्तियों को
एकत्रित करना, दीर्घकालिक और स्थिर शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा सहयोग मंच स्थापित करना

और विभिन्न देशों तथा क्षेत्रों के बीच पृथ्वी अवलोकन, सुदूर संवेदन प्रौद्योगिकी और उसके
अनुप्रयोग क्षेत्रों में समन्वित नवाचार को बढ़ावा देना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Qingdao #RemoteSensing #Geoscience #AsiaPacific #EarthObservation #ClimateChange #SustainableDevelopment #ArtificialIntelligence
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version