इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट का ‘स्पेशल वाटर’: जानिए क्या है इलेक्ट्रोलाइट पानी और क्यों है यह शरीर के लिए जरूरी

Special Water on India Got Latent

कॉमेडियन समय रैना के मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) सीजन-2 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहे इस शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। शो के दौरान हंसी-मजाक के बीच आलिया भट्ट के ‘स्पेशल पानी’ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसके बाद से ही ‘इलेक्ट्रोलाइट पानी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

जब समय रैना ने पूछा- ‘ये कौन सा अमीरों वाला पानी है?’

शो के दौरान समय रैना ने जब अपने चिरपरिचित अंदाज में आलिया को लेकर चुटकी लेते हुए उन्हें पीने के लिए पानी ऑफर किया, तो आलिया ने अपनी मुस्कुान बिखेरते हुए बहुत साफ शब्दों में मना कर दिया और कहा, “मेरे “मेरे पास अपनी पानी की बोतल है।”

इस पर हाजिरजवाबी के लिए मशहूर समय रैना ने मजे लेते हुए पूछा, “आप हम नॉर्मल लोगों का पानी नहीं पीते हो क्या? ये कौन-सा अमीरों वाला पानी है?”  इसके बाद आलिया ने अपनी इस काले रंग की बोतल का राज भी खोल दिया और बेबाक अंदाज में कहा कि आप नहीं जानते यह दरअसल कोई मामूली पानी नहीं है। बल्कि यह है इलेक्ट्रोलाइट पानी Electrolyte Water। यह पानी उन्हें स्टेज पर हर तरह के नर्वसनेस या खौफ डर की वजह से बेहोश होने की स्थिति से बचाता है।

क्या होता है इलेक्ट्रोलाइट पानी?

आसान शब्दों में कहें तो इलेक्ट्रोलाइट्स आवश्यक मिनरल्स (खनिजों) का एक समूह होते हैं, जिन पर एक इलेक्ट्रिक चार्ज होता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर मिनरल इलेक्ट्रोलाइट नहीं होता। इस पानी में मुख्य रूप से शामिल होते हैं:

  • सोडियम (शरीर में फ्लूइड बैलेंस रखता है)
  • पोटैशियम (दिल और मांसपेशियों के लिए जरूरी)
  • कैल्शियम और मैग्नीशियम (हड्डियों और नसों के फंक्शन को सुधारते हैं)
  • क्लोराइड और फॉस्फोरस

यह पानी हमारे शरीर की कोशिकाओं (Cells) की इलेक्ट्रिकल न्यूट्रेलिटी को बनाए रखने और नसों व मांसपेशियों के कामकाज को सही ढंग से चलाने में मदद करता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर शरीर देता है ये संकेत

जब शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) या अत्यधिक पसीना निकलने के कारण फ्लूइड लॉस होता है, तो इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके असंतुलन से शरीर में ये लक्षण दिखते हैं:

  • अचानक बहुत तेज थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • हाथ-पैर कांपना या सुन्न पड़ जाना।
  • दिल की धड़कन (Heartbeat) का अचानक तेज हो जाना।
  • चक्कर आना, उल्टी या डायरिया की शिकायत होना।

नोट: नर्वसनेस या अत्यधिक तनाव की स्थिति में भी इलेक्ट्रोलाइट वॉटर शरीर को तुरंत स्टेबल करने में मदद करता है, जैसा कि आलिया भट्ट ने शो में जिक्र किया।

महंगा नहीं, घर पर ही मिनटों में तैयार करें यह ‘स्पेशल वाटर’

आलिया भट्ट की ब्लैक बोतल देखकर भले ही यह अमीरों का पानी लगे, लेकिन इसे घर पर बेहद कम खर्च में आसानी से बनाया जा सकता है:

  1. ओआरएस (ORS) घोल: बाजार में मिलने वाले ओआरएस पाउच को पानी में मिलाकर तुरंत इलेक्ट्रोलाइट पानी तैयार किया जा सकता है।
  2. होममेड नुस्खा: १ लीटर साफ पीने के पानी में ६ छोटी चम्मच चीनी और आधा छोटी चम्मच नमक अच्छी तरह मिला लें। आपका घरेलू इलेक्ट्रोलाइट पानी तैयार है।

सावधानी: बिना डॉक्टरी सलाह ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी

इलेक्ट्रोलाइट पानी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। एक सामान्य व्यक्ति दिन में १ से २ गिलास इलेक्ट्रोलाइट पानी पी सकता है।

लेकिन, जिन लोगों को किडनी की बीमारी, लिवर की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में सोडियम या पोटैशियम की अत्यधिक मात्रा इन बीमारियों में खतरनाक साबित हो सकती है।

Exit mobile version