Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बीजेपी ने निभाई घटक दलों से दोस्ती…जाने बिहार और आंध्रप्रदेश को बजट में क्या मिला….! मुश्किलों दौर में भी चमक रही भारतीय अर्थ व्यवस्था- निर्मला सीतारमण

DigitalDesk by DigitalDesk
July 23, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Finance Minister Nirmala Sitharaman Modi Government 3.O First Budget Bihar Andhra Pradesh Special Package
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का आज पहला ओर पूर्ण बजट लोकसभा में पेश किया। इस बजट में बिहार के साथ ही आंध्र प्रदेश के लिए भंडार खोल दिये गए हैं। वहीं रोजगार और कौशल विकास के लिए वित्तमंत्री ने दो लाख करोड़ की पांच योजनाओं की घोषणा अपने बजट भाषण में की है।

  • रोजगार और कौशल विकास के लिए 2 लाख करोड़ की 5 योजना
  • निर्मला सीतारमण ने पेश किया लगातार सातवां बजट
  • शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप
  • बीजेपी ने निभाई घटक दलों से दोस्ती
  • आंध्र और बिहार के लिए खोला खजाना
  • बिहार को मिलेंगे 41 हजार करोड़
  • आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ देने का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट लोकसभा में पेश करते हुए कहा मुश्किल दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया भारत की मुद्रास्फीति स्थिर है, जो करीब 4 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की कोशिश गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की है। रोजगार और कौशल विकास के साथ एमएसएमई, मिडिल क्लास पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर एक बार फिर अपना विश्वास जताया है। ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए जनता ने पीएम मोदी को दोबारा चुना है।

महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़

मोदी सरकार 3.0 के इस पहले बजट में महिलाओं के साथ कन्याओं को सशक्त करने उन्हें आर्थिक रुप से लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तमंत्री ने 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

वहीं पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की करीब सौ से अधिक शाखाओं की स्थापना की जाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पोलावरम सिंचाई परियोजना पूरी की जाएगी। विशाखापत्तनम और चेन्नई औद्योगिक गलियारे में स्थित कोप्पार्थी क्षेत्र के साथ हैदराबाद और बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे में स्थित ओरवाकल क्षेत्र में विकास के लिए केन्द्र सरकार की ओर से फंड दिया जाएगा।

शिक्षा ऋण के ब्याज पर छूट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लोकसभा में बताया कि 2024-25 के बजट में हर साल 25 हजार छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए ई-वाउचर हर साल एक लाख छात्रों को सीधे लोन की राशि तीन प्रतिशत की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दी जाएगी।

वित्तमंत्री ने किया 9 सूत्रीय पांच योजना का ऐलान

  • कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन
  • रोजगार और कौशल
  • समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
  • विनिर्माण और सेवाएं
  • शहरी विकास
  • ऊर्जा संरक्षण
  • अवसंरचना
  • नवाचार, अनुसंधान और विकास
  • नई पीढ़ी के सुधार

रोजगार और कौशल प्रशिक्षण को लेकर 5 योजनाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि शानदार और लगातार बनी हुई है। मुद्रास्फीति में भी स्थिरता बनी हुई है। यह 4 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। वित्तमंत्री ने कहा देश में गरीब और युवा के साथ महिला और किसान पर सरकार ने विशेष ध्यान देने की कोशिश है। सरकार की ओर से रोजगार और कौशल विकास के साथ एमएसएमई ही नहीं मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। वित्तमंत्री ने सदन में कहा रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी पांच योजनाओं के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

Post Views: 187
Tags: #Bihar Andhra Pradesh Special Package#Modi Government 3.O First Budgetfinance minister nirmala sitharaman
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version