बेटे अहान के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन,मांगी ये मुराद

Film Actor Sunil Shetty Ahaan Shetty Ujjain Baba Mahakal Darshan

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने शुक्रवार की सुबह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा जो अनुभव यहां हुआ, वो आज तक कहीं नहीं हुआ। भगवान महाकाल की आरती से उन्हें नया अनुभव मिला है। यहां आकर भक्ति के आंसू निकल आए। इस दौरान सुनील के बेटे अहान शेट्टी भी उनके साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। सुनील शेट्टी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। उन्हें महाकालेश्वर मंदिर समिति ने महाकाल का महत्व भी बताया।

इस दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था संतुष्ट फिल्म अभिनेता ने कहा यहां की व्यवस्था जबरदस्त है। यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय जगह से कम नहीं। वहीं अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा यह देश के लिए सबसे अच्छा समय है। पिछली बार उनकी बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य केएल राहुल ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। दोनों ने सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया था। इसके बाद दोनों ने नव ग्रह मंदिर में जाकर पूजन अभिषेक किया था। केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने काफी देर तक नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का ध्यान किया था।

नेता और अभिनेता अक्सर लगाते हैं बाबा के दरबार में हाजरी

उल्लेखनीय है कि बाबा महाकाल के दरबार में हाजरी लगाने के लिए अक्सर नेता, अभिनेता और क्रिकेटर दर्शन करने उज्जैन आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा और रवि विश्नोई ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। दोनों ने बाबा महाकाल की भस्म आरती की थी और पूजा-अर्चना की थी।

Exit mobile version