Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

FIFA World Cup 2022:फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला,कौन बनेगा फुटबॉल का नया चैंपियन,विजेता को कितना मिलेगा ईनाम

DigitalDesk by DigitalDesk
December 18, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Breaking News Updates Delhi Punjab 18 dec 2022:इंडियन नेवी को आज मिलेगा INS Mormugao, मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से लैस है INS मोरमुगाओ, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंडियन नेवी को सौंपेंगे

FIFA World Cup 2022 France Argentina Final Match Football Champion

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

FIFA World Cup 2022 :फुटबॉल के महासमर का कतर के दोहा में रविवार को फाइनल मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले में अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों टीम आपस में भिड़ेंगी। ये फाइनल मैच रात साढ़े 8 बजे शुरू होगा। मुकाबला भले ही फ्रांस और अर्जेंटीना का हो रहा लेकिन इस पर नजर पूरी दुनिया की है। क्योंकि दुनिया को फुटबॉल का नया चैंपियन मिलने वाला है। माना जा रहा है कि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनेल मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।

  • दुनिया को आज मिलेगा फुटबॉल का नया चैंपियन
  • भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे होगा मुकाबला
  • फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला
  • मैजिकल मेसी और एम्बाप्पे ने दागे सबसे अधिक गोल
  • विजेता टीम को मिलेंगे 42 मिलियन डॉलर
  • उप विजेता के हिस्से में आएंगे 30 मिलियन डॉलर
  • मेसी और एम्बाप्पे में से किसे मिलेगा गोल्डन बूट
  • 20 नवंबर को हुआ था फुटबॉल विश्व कप का आगाज

एक तरफ है मैजिकल मेसी की अर्जेंटीना तो दूसरी ओर एम्बाप्पे के कौशल से सजी फ्रांस। फाइनल मुकाबले को इन दो खिलाड़ियों के बीच की दिलचस्प लड़ाई के तौर पर भी देखा जा रहा है। दरअसल टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों ने ही सर्वाधिक गोल दागे हैं। ऐसे में आज अर्जेंटीना और फ्रांस में चैंपियन कौन होगा इसका जवाब तो मिलेगा ही साथ ही गोल्डन बूट मेसी और एम्बाप्पे में कौन लेकर जाएगा उस पर भी मुहर लगेगी। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से मुकाबला शुरु होगा।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

अर्जेंटीना के सामने 36 साल बाद चैंपियन बनने को मौका

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होने वाला है। फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है उसे जीत हासिल कर खिताब बचाना होगा। वहीं अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद टूर्नामेंट जीतने का मौका होगा। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का आखिरी मौका है। मेसी और उनकी टीम के सामने सामने युवा किलियन एम्बाप्पे को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।
यानी इस मुकाबले के बाद तय हो जाएगा की विश्व में फुटबॉल की सबसे शानदार टीम कौन सी है। फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगी। बता करें अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के लिये रविवार को अब नहीं तो कभी नहीं वाला मौका है। फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला ये भी तय करेगा कि मेसी पेले और डिएगो माराडोना की जमात में शामिल हो सकते हैं या नहीं। फाइनल मुकाबला ये भी तय करेगा की मेसी आने वाले समय में याद किस तरह से किए जाएंगे। कईयों के लिये मेसी का करियर इससे भी परिभाषित होगा कि 35 साल की उम्र में आखिरकार वह अपनी टीम को फुटबॉल के इस महासमर की ट्राफी दिला पायेंगे या नहीं जो उनके करियर में चार चांद लगा देगी।

दूसरी बार फाइनल में पहुंचा डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस

2018 के वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंची है। 2018 में उसका मुकाबला मोड्रिच की टीम क्रोएशिया से हुआ था। इस बार उसका मुकाबला मेसी की टीम अर्जेंटीना उसके सामने है। इस वर्ल्ड कप से पहले फ्रांस के बड़े खिलाड़ी जैसे, बेंजेमा, पोग्बा, कांटे और एंकुकु चोटिल हो गए। इसके बावजूद टीम के मैनेजर डिडियर डिस्चेम्पस ने एक संतुलित टीम बनाई और उसे लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल तक लेकर गई। टीम के 36 साल के स्ट्राइकर खिलाड़ी ओलिवर जीरूड ने हैडर से कमाल दिखाया और 4 गोल किए। स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में है। उनके इस वर्ल्ड कप में 5 गोल है। डिफेंस के मामले में फ्रांस इस टूर्नामेंट में थोड़ा कच्चा दिखा। सेमीफाइनल में मोरक्को के खिलाफ टीम ने पहली क्लीन शीट रखी यानी इस वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ जब फ्रांस ने गोल नहीं खाया।

छठवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अब तक 5 फाइनल खेले हैं। इसमें से उसे 2 में जीत हासिल हुई। अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप के पहले एडीशन यानी 1930 में पहला फाइनल खेला था। इसके बाद आखिरी बार 2014 में टीम ने फाइनल खेले था। जिसमे उसे जर्मनी ने 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। लियोनल मेसी के पास फुटबॉल की हर बड़ी ट्रॉफी है लेकिन सिर्फ वर्ल्ड कप उनके ट्रॉफी कैबिनेट में नहीं है। बता दें वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना पहले मैच में सऊदी अरब से हार चुका था। इसके बाद अर्जेंटीना ने हर मैच में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम हर मैच में पहले से अच्छा गेम खेल रही है। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इस वर्ल्ड कप में टीम की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने क्रोएशिया को 3-0 से हराया। हालांकि इसके बाद भी अर्जेंटीना के लिए मुकाबला मुश्किल होगा क्योंकि इस वर्ल्ड कप में फ्रांस का परफाॅर्मेंस अब तक सबसे शानदार रहा है। अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनल स्कालोनी को फ्रांस के खिलाफ बेहतर स्ट्रैटर्जी बनाना होगी।

दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजर इस पर है कि फाइनल में जीतने वाली विजेता टीम को खिताब के साथ बतौर ईनाम कितनी राशि मिलेगी। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी विजेता और उपविजेता के साथ तीसरे और चौथे नंबर की टीमों को भी अरबों रुपये की राशि ईनाम में दी जाएगी। इन टीमों को मिलने वाली राशि क्रिकेट वर्ल्ड कप ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है।

3641 करोड़ रुपये का होगा बंटवारा

फीफा वर्ल्ड कप में बंटने वाली प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर करीब 3641 करोड़ रुपये तय की गई है। इनमें वर्ल्ड कप विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर यानी करीब 347 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि पिछले यानी 2018 वर्ल्ड कप से 4 मिलियन डॉलर ज्यादा है। जबकि उपविजेता टीम को 30 मिलियन डॉलर यानी करीब 248 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

सभी टीम और खिलाड़ी को मिलेगी ईनाम की राशि

फुटबॉल के इस महाकुंभ में विजेता और उपविजेता ही नहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को भी मोटी रकम दी जाएगी। विजेता को 347 करोड़ रुपये तो उपविजेता टीम के हिस्से में आएंगे 248 करोड़ रुपये। जबकि तीसरे नंबर की टीम को 223 करोड़ रुपये और चौथे नंबर की टीम को 206 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ेगा। बाकी टीमों को ईनाम की राशि मिलेगी। वर्ल्ड कप में शामिल हुई हर एक टीम को 9-9 मिलियन डॉलर मिलेंगे। प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के 13 मिलियन डॉलर तो क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमों के खाते में 17 मिलियन डॉलर आएंगे।

Post Views: 202
Tags: FIFA World Cup 2022final match between France and Argentinahow much will the winner getMbappeMessiWho will become the new champion of footballwho will get the golden boot
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version