FASTag New Rule 2025: नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहनों को मिलेगा वार्षिक पास का लाभ

नितिन गडकरी का फास्टैग पर बड़ा एलान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari ने बुधवार को फास्टैग को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार 15 अगस्त 2025 से फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करने जा रही है। इस स्कीम के तहत निजी वाहन मालिकों को टोल भुगतान में बड़ी राहत मिलने वाली है।

₹3,000 में मिलेगा वार्षिक पास
नया FASTag पास ₹3,000 में मिलेगा और यह एक साल या 200 यात्राओं (जो भी पहले हो) तक वैध रहेगा। यह सुविधा विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए होगी। यानी जो लोग रोजाना या बार-बार हाईवे पर ट्रैवल करते हैं, उनके लिए यह काफी फायदेमंद होगा।

15 अगस्त 2025 से लागू होगी योजना
नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि यह वार्षिक पास 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगा। इसके बाद FASTag धारक टोल प्लाजा पर कैशलेस और तेज यात्रा का आनंद ले सकेंगे, साथ ही उन्हें हर यात्रा पर टोल कटौती की चिंता नहीं रहेगी।

हाईवे पर सफर होगा और आसान
गडकरी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि यह पहल भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और तेज यातायात को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। इससे न केवल टोल प्लाजा पर भीड़ कम होगी बल्कि वाहनों की गति भी बाधित नहीं होगी।

सरकार की दिशा में डिजिटल और सुगम यात्रा की ओर एक और कदम
सरकार का यह कदम डिजिटल इंडिया और इज ऑफ डूइंग ट्रैवल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी और देशभर में फास्टैग के जरिए टोल भुगतान को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

 

 

 

 

 

Exit mobile version