Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पहलगाम बयान बे-लगाम…. सिंधु जल समझौता निलंबित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया यह विवादित बयान…

DigitalDesk by DigitalDesk
April 28, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
पहलगाम बयान बे-लगाम…. सिंधु जल समझौता निलंबित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया यह विवादित बयान…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहलगाम बयान बे-लगाम…. सिंधु जल समझौता निलंबित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया यह विवादित बयान…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बयान बाजी बढ़ती जा रही है। अब किसान नेता राकेश टिकैत का भी इस मामले को लेकर बड़ा और विवादित बयान सामने आया है पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि इस घटना से किसको फायदा हो रहा है। कौन हिंदू-मुस्लिम कर रहा है। इस सवाल का जवाब भी उसी के पेट में है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा घटना करने वाला चोर पाकिस्तान में नहीं है, बल्कि यहीं है।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

टिकैत को आखिर किसकी चिंता सता रही
पहलगाम आतंकी हमले से किसे फायदा?
टिकैत ने कहा..चोर पाकिस्तान में नहीं, हमारे ही बीच में है
पहलगाम आतंकी हमले पर राकेश टिकैत का विवादित बयान

बेटे ने किया पिता का बयान फेसबुक पर वायरल
दरअसल राकेश टिकैत का यह वीडियो बयान उनके बेटे चरणसिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने अकाउंट से प्रसारित किया है। जिसमें राकेश टिकैत यह कह रहे हैं कि वे भी 22 अप्रैल के दिन लेह लद्दाख गए थे। उसी दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में घटना हुई। इस मामले पर कश्मीर के लोगों से भी उन्होंने बातचीत की। वहाँ किसान तो एक किस्म से बर्बाद हो गए हैं। राकेश टिकैट ने कहा असली सवाल पर किसी का भी ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा जब गांव में किसी की हत्या होती है, तो पुलिस सबसे पहले उस व्यक्ति को पकड़ती है, जिसे जमीन मिलने जैसा बड़ा फायदा होता है। पहलगाम में ये जो आतंकवादी घटना घटी है, उसे करने वाले को कहां ढूंढते फिरोगे। चोर तो आप लोगों के ही बीच में है। पाकिस्तान में नहीं है। इस घटना से किसे लाभ मिला है। राकेश टिकैत में कहा जम्मू कश्मीर के लोग अपने यहां पर ऐसी घटना करके स्वयं आबाद नहीं हो सकते हैं। वहाँ कश्मीर में सेब की खेती और टूरिज्म से आर्थिकी चलती है, ऐसी घटना से तो उन लोगों को ही नुकसान ही होगा। इतना ही नहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस किसी को भी इस पूरे मामले से लाभ हो रहा है। सवाल उसी के पेट में है। जिसे हिंदू मुस्लिम करने से लाभ हो रहा है। सब घटनाक्रम उन लोगों के पेट में है। किसान नेता ने आगे कहा कि वे किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन असली चोर को पकड़ लो, तो घटना का पूरा सब सच सामने आ जाएगा।

सिंधु जल समझौता रद्द करना ठीक नहीं
वहीं दूसरी और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सहारनपुर जिले के नकुड़ में एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में सिंधु जल समझौता रद करने पर बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि पाकिस्तान का पानी रोकना किसी भी दशा में ठीक नहीं है।हालांकि विवाद बढ़ने पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। साथ ही यह भी कहा कि यह एक तरह से इतिहास को खराब करने की साजिश है। वे और उनका संगठन तो भारत के साथ हैं और रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी पर सभी जीव-जंतुओं का अधिकर है। यह अधिकार सबको मिलना चाहिए।

Post Views: 457
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version