मशहूर आईएएस टीना डाबी ने शेयर की बेटे की तस्वीर, ये रखा है टीना ने अपने बेटे का नाम

Famous IAS Tina Dabi

राजस्थान की मशहूर और सुंदर आईएएस टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीना डाबी ने अपने 2 महीने के बेटे की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। साथ ही केक पर अपने बेटे का नाम भी लिखा है। यूपीएससी 2015 की टॉपर रहीं टीना डाबी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

राजस्थान केडर की अफसर टीना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। उन्होंने साल 2022 में आईएएस अफसर प्रदीप गावंडे के साथ शादी की थी। बीते 15 सितंबर को टीना ने बेटे को जन्म दिया था। टीना डाबी का बेटा अब पूरे 2 महीने का हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने अपने नन्हे बेटे की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। जिनमें एक में वह अपने बेटे को गोद में लिए दिख रही हैं।

केक की दो तस्वीर भी शेयर की

इस तस्वीर में हालांकि उनके बेटे का चेहरा पूरा नजर नहीं आ रहा है क्योंकि टीना ने तस्वीर पर इमोजी लगा रखी है। लेकिन तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका बेटा कितना क्यूट है। उनके बेटे ने ब्लू और वाइट सूट पहना हुआ है। टीना ने इसके अलावा दो केक की तस्वीर भी शेयर की हैं। जिनमें एक पर उनके बेटे का नाम लिखा है। निखिल जबकि दूसरे केक पर टू मंथ लिखा है। बता दे प्रदीप और टीना डाबी ने अपने बेटे का नाम निखिल रखा है।

Exit mobile version