Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान

राजस्थान भाजपा में गुटबाजी आई सामने, अकेली पड़ी वसुंधरा

राजस्थान भाजपा में गुटबाजी आई सामने, अकेली पड़ी वसुंधरा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in राजस्थान
0
राजस्थान भाजपा में गुटबाजी आई सामने, अकेली पड़ी वसुंधरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में एक बार पर गुटबाजी सामने आई है. इस बार यह गुटबाजी सार्वजनिक मंच पर खोले तौर पर नजर आई. जहां राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के आलाकमान नेताओं के समर्थन में नारे तो लगाए लेकिर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री को भूल गए. दरअसल, बांसवाड़ा में जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यय सतीश पूनिया ने अपना भाषणा शुरु किया, लेकिन उसके पहले पूनिया ने पीएम मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगवाए. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नेताओं के नाम लिए पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं लिया.

बांसवाड़ा के जिस त्रिपुरा सुंदरी में बीजेपी जनजाति मोर्चा की बैठक हुई है, उस जगह का सबसे ज्यादा विकास वसुंधरा सरकार में ही हुआ है. इस बैठक में पूनिया और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने जनजाति मोर्चा से अपील की कि वे चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घर- घर तक लेकर जाएं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, लाभार्थियों को याद दिलाएं कि पेंशन, गैस सिलेंडर, अनाज यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही मिल रहा है. लेकिन पूनिया ने वसुंधरा के कार्यकाल के दौरान हुए विकास का कोई जिक्र नहीं किया. जबकि इस क्षेत्र में वसुंधरा के कार्यकाल के दौरान भी बहुत काम हुआ है. यह बात स्थानीय लोग बहुत अच्छे से समझते हैं. वसुंधरा जब पहली बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने जा रही थीं तब काउंटिंग से पहले उन्होंने यहां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आकर पूजा करने बैठ गई थीं

Related posts

Does lemon water detox the kidneys Find out the truth behind the viral claims

नींबू पानी किडनी को करता है डिटॉक्स? जानिए वायरल दावों का सच

September 3, 2026
राजस्थान में ‘School Thik Karo’ अभियान पर बवाल, स्कूल की बदहाली का मुद्दा छूटा और राजनीति आमने-सामने आई

राजस्थान में ‘School Thik Karo’ अभियान पर बवाल, स्कूल की बदहाली का मुद्दा छूटा और राजनीति आमने-सामने आई

August 22, 2026

कांग्रेस पर बरसे पूनिया

वहीं इस दौरान जब मीडिया ने पूनिया से बांसवाड़ा में सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया था उन्होंने कहा कि, कमल निशान ही बीजेपी का मुख्यमंत्री है. नरेंद्र मोदी बीजेपी के नेता हैं. इस दौरान सतीश पूनिया कांग्रेस पर निशाना साधने से भी नहीं चूके. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है.

आपसी अदावत अब जगजाहिर

राजस्थान बीजेपी में सतीश पूनिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच विवाद जगजाहिर है. सतीश पुनीया का राजस्थान बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनना और फिर उनका  इशारों इशारों में कहना कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहां बड़े और छोटे नेता सब बराबर है. यही से दोनों के बीच तकरार की शुरुआत हुई. इसके बाद यह विवाद आगामी चुनाव में सीएम फेस को लेकर हुआ. अब दोनों के बीच विवाद इस कदर तक पहुंच गया है कि सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे से अदावत के संकेत मिलने लगे हैं.

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version