Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

द्वारकाधीश मंदिर पर दो ध्वज फहराने की क्या है सच्चाई ? जानें ध्वजों का बिपरजॉय तूफान से कनेक्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 19, 2023
in धर्म, स्पेशल
0
द्वारकाधीश मंदिर पर दो ध्वज फहराने की क्या है सच्चाई ? जानें ध्वजों का बिपरजॉय तूफान से कनेक्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय तबाही मचाकर निकल चुका है. तूफान इतना भयावह था कि इसके चलते दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और राज्य की करोड़ो की संपत्ति नष्ट हो गई. तूफान के बीच द्वारकाधीश मंदिर में एक साथ दो ध्वज फहराएं गए, जिसका बहुत से लोगों ने ध्यान खींचा. श्रध्दालुओं ने दावा किया कि ऐसा चक्रवात से आई आपदा को दूर करने के लिए किया गया , वहीं वैज्ञानिकों का कहना था कि मंदिर में ऐसा होता रहता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर धर्म और विज्ञान के बीच लड़ाई छिड़ गई है. लेकिन इस विश्वास और विज्ञान की लड़ाई का सच क्या है, चलिए आपको बताते हैं.

 

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

क्या है सच ?
दावा किया जा रहा था कि बिपरजॉय तूफान की आपदा को दूर करने के लिए मंदिर के शिखर पर दो झंडे फहराए गए है, जबकि ऐसा बिलुकल नहीं था. पुजारियों ने बताया कि बिपरजॉय तूफान के कारण मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण नहीं हो पा रहा था, ऐसे में जो पुराना ध्वज लगा था, उसी के नीचे नया ध्वज फहराया गया. इसका बिपरजॉय तूफान के साथ कोई संबंध नहीं हैं. साथ ही पुजारियों ने यह भी कहा कि ये घटना इतिहास में पहले भी कई बार हो चुकी है, जब एक साथ दो ध्वज फहराएं गए हैं.

 

मंदिर में प्रतिदन फहराएं जाते है पांच ध्वज
भगवान द्वारकाधीश का मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. यहां रोजाना शिखर पर 5 बार ध्वज फहराए जाते हैं. सोमवार को भी ध्वज फहराया गया, उसके बाद शाम को पुराने ध्वज के नीचे ही नया ध्वज फहरा दिया गया. इसके बाद चर्चाएं शुरू हो गई कि तूफान से बचने के लिए दो झंडे फहराएं गए है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि तूफान के कारण नया झंडा फहराना खतरे से खाली नहीं था.  तूफान के कारण तेज हवाएं चल रही थी, जिसके चलते ऊपर चढ़ना खतरनाक साबित होता, इसलिए नए ध्वज को पुराने के नीचे फहराया गया.

 

पहले भी फहराएं जा चुके है दो ध्वज
ऐसा पहली बार नहीं हुआ था , जब जगत मंदिर में एक साथ दो ध्वज फहराएं गए हो. आपको बता दें कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. जब अतिवृष्टि के कारण गुजरात के मोरबी में डैम बह गया था, तब भी मंदिर में दो ध्वज फहराएं गए थे. इसके बाद साल 2021 में भी एक तूफान आया था जिसके पहले भी मंदिर में दो ध्वज फहराएं गए थे. ये ध्वज रक्षा ध्वज कहा जाता है. श्रध्दालु मानते है कि यह ध्वज आपदाओं से मंदिर और शहर की रक्षा करता है. इसलिए बिपरजॉय तूफान के बाद दो ध्वज फहराने की घटना को इस मान्यता के साथ जोड़ा गया. हालांकि श्रध्दालुओं के विश्वास को भी गलत नहीं माना जा सकता है क्योंकि  गुजरात से टकराने के बाद तूफान की रफ्तार धीमी पड़ गई थी.

Tags: biparjoy cyclonedwarikadheesh mandirgujarat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version