लोकसभा चुनाव 2024 एमपी की यह है वो सीट जिस पर जीत सकती है कांग्रेस …!

Exit Poll Madhya Pradesh Once again BJP storm appears to be blowing survey agencies

लोकसभा चुनाव के लिए सातों चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गए। जिसमें एमपी के कांग्रेस नेता खासे निराश दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की आंधी चलती दिखाई दे रही है। अधिकांश सर्वे एजेंसियों ने बीजेपी को लोकसभा की 29 में से 28 सीटें दी हैं जबकि विधानभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को यहां शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस को एमपी में लोकसभा की केवल एक ही सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

खास इसमें बात यह है कि जिस सीट पर कांग्रेस की जीत का अनुमान है वह छिंदवाड़ा या राजगढ़ नहीं है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को आदिवासी बहुल मंडला सीट पर बढ़त दिखाई जा रही है। जहां से एक आदिवासी विधायक ओमकार सिंह मरकाम चुनाव लड़ रहे हैं।

एग्जिट पोल में कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की हार का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद एमपी के इन दिग्गज कांग्रेसियों का टेंशन बढ़ा दी है वहीं मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस की जीत का अनुमान जताकर एक बड़ी राहत भी दी है।

एक एजेंसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस की मंडला सीट पर जीत का अनुमान जताया है। बता दें कि मंडला लोकसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। 30 साल से यह लोकसभा सीट बीजेपी के पास ही है। यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते 6 बार सांसद बन चुके हैं। कुलस्ते बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी की ओर से एक और फिर फग्गन सिंह कुलस्ते को ही चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस की ओर से डिंडोरी से पार्टी विधायक ओमकार सिंह मरकाम चुनौती दे रहे हैं।
मंडला लोकसभा सीट में आनेवाली आठ विधानसभाओं में से पांच पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि तीन सीटों पर बीजेपी के विधायक चुनकर आए हैं। इस प्रकार विधानसभा चुनाव 2023 में भी मंडला में कांग्रेस का दबदबा रहा है।

पिछले 2019 चुनाव के परिणाम

पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मंडला सीट से कमल सिंह मारावी को टिकट दिया था। मारावी को करीब 6 लाख 39 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। लेकिन बीजेपी की ओर से मैदान में उतरे फग्गन सिंह कुलस्ते ने 7.37 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। कुलस्ते ने करीब 6.4 फीसदी के अंतर से अपनी जीत दर्ज की थी। बता दें कुलस्ते के खिलाफ ओमकारसिंह 2014 के चुनाव में भी मैदान में उतर चुके हैं। उस समय भी बीजेपी के उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते के हाथों मारकाम को हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version