EPFO ने बढ़ाई ऑटो-सेटलमेंट लिमिट: अब ₹5 लाख तक के एडवांस क्लेम होंगे तेजी से प्रोसेस

EPFO ने बढ़ाई ऑटो-सेटलमेंट लिमिट: अब ₹5 लाख तक के एडवांस क्लेम होंगे तेजी से प्रोसेस
सदस्यों को बीमारियों, शिक्षा, शादी और मकान जैसे मामलों में मिलेगा त्वरित लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब EPFO एडवांस क्लेम की ऑटो-सेटलमेंट लिमिट ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब ₹5 लाख तक के एडवांस क्लेम मानव हस्तक्षेप के बिना, ऑटोमेटिक प्रोसेस से सिर्फ तीन दिनों में निपटाए जा सकेंगे। यह कदम लाखों पीएफ सदस्यों को आपात स्थितियों में तेज़ मदद देने में सहायक होगा।

कौन-कौन से क्लेम होंगे ऑटो-सेटल?
EPFO ने पहले COVID-19 महामारी के दौरान ऑटो-सेटलमेंट सुविधा शुरू की थी। बाद में इसे बीमारी, शिक्षा, विवाह और हाउसिंग जैसे एडवांस क्लेम पर भी लागू कर दिया गया। इस सुविधा के तहत सभी योग्य क्लेम सिस्टम द्वारा स्वतः प्रोसेस किए जाते हैं, जिससे पारदर्शिता और स्पीड दोनों मिलती है।

रिकॉर्ड संख्या में क्लेम हुए प्रोसेस
वित्तीय वर्ष 2024–25 में EPFO ने 2.34 करोड़ एडवांस क्लेम ऑटो-सेटल किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 161% अधिक है।
इनमें से 59% क्लेम ऑटो मोड में निपटाए गए। 2025–26 के शुरुआती ढाई महीनों में ही 76.52 लाख क्लेम ऑटो सेटल हो चुके हैं, जो अब तक की कुल एडवांस क्लेम का 70% है।

कैसे मिलेगा फायदा?
अब ₹5 लाख तक के एडवांस क्लेम सीधे ऑटो-सेटलमेंट के तहत आएंगे। इससे सदस्यों को:
3 दिन के भीतर पैसे मिल सकेंगे
कागजी कार्रवाई और देरी से राहत मिलेगी
आपात स्थिति में तेज़ वित्तीय सहायता संभव होगी

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version