हरियाणा विधानसभा चुनाव में दामाद और दलाल की एंट्री….जानें पीएम ने किसे कहा दामाद और किसे बताया दलाल…!

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दामाद और दलाल की एंट्री….जानें पीएम ने किसे कहा दामाद और किसे बताया दलाल…!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरियाणा रैली निशाने पर कांग्रेस और परिवारवाद रहा। जिसमें पीएम ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाएं हैं। कांग्रेस को धोखेबाज और बेईमान बताया है। चुनावी दंगल में पीएम मोदी कांग्रेस की किस धोखेबाजी की बात कर रहे थे,चुनावी रण में इस बात का कितना होगा असर यह जानना जरुरी है।

नमो के निशाने पर कांग्रेस
हरियाणा विस चुनाव,पीएम की दूसरी रैली
सोनीपत की गोहाना में गरजे पीएम
कहा-राज्य को दलालों –दामादों के हवाले किया
कांग्रेस को बताया बेईमान-धोखेबाज पार्टी
मुझे भी हरियाणा का कर्ज चुकाना है-पीएम

हरियाणा के चुनावी रण में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। .पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले किया है। साथ ही बीजेपी को किसानों का हितैषी बताते हुए वोट की अपील की। पीएम ने कहा- आपका उन पर हक है। पीएम ने कहा उन्हें भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है।
बता दें हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होने है। और इसके लिए लगातार चुनाव प्रचार जारी हैं। बीजेपी के प्रचार के लिए पीएम मोदी हरियाणा में दूसरी बार चुनावी रैली को संबोधित किया। हरियाणा के गोहद में हुई इस चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ-साथ ही बीजेपी को इस राज्य की प्रगति के जरुरी भी बताया।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी’
दामादों और दलालों के हवाले
खेती और उद्योग में हरियाणा आगे

किसानों के लिए बड़े फैसले ले रहे
हरियाणा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत की गोहाना में रैली कर रहे हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग को लेकर यह उनकी दूसरी रैली है। वे रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पीएम 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र के दौरे पर आ चुके हैं। आने वाले दिनों में हिसार और पलवल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। पीएम की यह रैली हरियाणा के जाटलैंड में हो रही है। जिसे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा का गढ़ माना जाता है। इस इलाके में हार-जीत का फैसला जाट वोटर करते हैं। इसी वजह से भाजपा ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम की रैली की।

‘कांग्रेस बेईमान-धोखेबाज पार्टी’
पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा जब हरियाणा में भ्रष्टाचार होगा तो यहां कारखाने नहीं लगेंगे। हरियाणा में निवेश नहीं आएगा तो नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी। कांग्रेस से बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। ये जहां सत्ता में हैं। वहां भी ये अपनी झूठी घोषणाएं लागू नहीं करते। ये झूठ बोल रहे हैं। साथियों हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों-दामादों के हवाले किया। पीएम ने कहा जो नए मतदाता हैं। उन्हें तो यह भी नहीं पता होगा कि 10 साल पहले हरियाणा को किस तरह लूटा गया था। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेता पर आरोप लगे हैं। ये आप अच्छे से जानते हैं। हरियाणा में एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी, जो बिना पर्ची-खर्ची के मिली हो। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। हरियाणा के लूट को खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को हरियाणा सरकार से दूर रखना है। तब जाकर हरियाणा बचेगा।

 

Exit mobile version