जम्मू कश्मीर में सुऱक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के डोड जिले में सुऱक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। ये मुठभेड डोडा जिले के अस्सर इलाके में हुई। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले हुई इस मुठभेड़ में औक नागरिका को चोट लगी वहीं भारतीय सेना के 48 राइफल्स से कैप्टन शहीद हुए हैं।

जम्मू कश्मीर के डोड जिले में सुऱक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। ये मुठभेड डोडा जिले के अस्सर इलाके में हुई। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले हुई इस मुठभेड़ में औक नागरिका को चोट लगी वहीं भारतीय सेना के 48 राइफल्स से कैप्टन शहीद हुए हैं।

*छिपे हुए है आंतकी
सुरक्षा बलों का मानना है कि आंतकी अभी भी छुपे हुए हैं। ये आंतकी शिवगढ़ अस्सार पट्टी में कहीं छुपे हो सकते हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के इलाके से तीन बैग के साथ साथ एम 4 कार्बाइन मिली है। अनुमान है कि एक आतंकी घायल हुआ है। क्योंकि मुठभेड के जगह पर खून के धब्बे देखे गए हैं। मुठभेड़ के लेकर भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया । एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया कि विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पटनीटाप के पास आकर संयुक्त वन अभियान शुरू किया है। ऐसी रिपोर्ट है कि एक आंतकी इस अभियान में घायल हुआ है।

*घाटी में चल रहा है सर्च अभियान
सेना ने उधमपुर जिले में पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान माना जा रहा है कि आंतकी इस क्षेत्र में जाकर छुप गए हैं। ये अभियान उधमपुर जिले के पटनीटाप के आसपास चलाया जा रहा है।

*दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक
घाटी में लगातार आंतक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। घाटी में छुपे आंतिकयों को ढूंढने के लिए चलने वाले इस अभियान में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। इस दौरान खबर है कि दिल्ली में सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई।

Exit mobile version