Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

धनतेरस पर बरसा रोजगार

पीएम मोदी करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ

DigitalDesk by DigitalDesk
October 22, 2022
in दिल्ली
0
धनतेरस पर बरसा रोजगार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धनतेरस पर बरसा रोजगार

पीएम मोदी ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ

Related posts

Iran India relations

ईरान-भारत रिश्तों का सच: इतिहास की उन घटनाओं पर एक नजर, जो बताती हैं कि संबंध हमेशा सहज नहीं रहे

March 7, 2026
US Israel Attacks Iran Major

US-Israel Attacks Iran : ईरान में अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 3000 से ज्यादा ठिकाने तबाह…जानें क्या है ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

March 7, 2026

10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

धनतेरस के मौके पर देश के युवाओं को रोजगार की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला लॉन्च कर देश के युवाओं को दिवाली गिफ्ट दिया है। मेगा रोजगार मेले के जरिए 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनकी बहाली 38 मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। पीएम मोदी के रोजगार मेले के तहत 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। बता दें रोजगार मेले की शुरुआत के अवसर पर पीएम मोदी नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया।  सरकार इस अभियान के तहत अगले 18 महीने में इन सभी रिक्त पदों को भरेगी। केंद्र के सभी विभाग इसके लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिऐ थे।

स्किल इंडिया अभियान से युवाओं को मदद

ठस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कौशल विकास योजना के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है। इन वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग में एक करोड़ से अधिक रोजगार बने हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में हमारी बहनों की हिस्सेदारी है।

8 साल में दूर की अर्थव्यवस्था की कमियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। सात.आठ साल के भीतर हमने 10वें नंबर से पांचवें नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है। क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है जो रुकावटें पैदा करती थीं। प्रधानमंत्री ने कहा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता आई है। इसके पीछे सात से आठ साल की कड़ी मेहनत है। कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।

कार्यक्रम में कई मंत्री हुए शामिल

इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग-अलग शहरों से केंद्रीय मंत्री भी जुड़े। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से मनसुख मांडविया गुजरात से अनुराग ठाकुर चंडीगढ से और पीयूष गोयल महाराष्ट्र से जुड़े। इसके अलावा अन्य मंत्री भी अलग – अलग शहरों से जुड़े। बता दें कि इस साल जून में पीएम ने दिसंबर 2023 तक 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था।

38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति

देशभर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जायेगा। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे। जैसे समूह ए, समूह बी राजपत्रित, समूह बी अराजपत्रित और समूह सी, जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कॉन्स्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस और अन्य शामिल हैं। ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने बीते दिन केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। पीएम मोदी ने बद्रीनाथ धाम में रात्रि विश्राम किया।

किन-किन विभाग में हैं ये नियुक्तियां

पीएमओ ने कहा कि जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं। पीएमओ ने कहा कि ये नियुक्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में की जा रही हैं। इन एजेंसियों में संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड शामिल हैं। तेज गति से नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।

Post Views: 146
Tags: appointment letters to 75 thousand youthDiwali gift to youthemployment fairemployment gift to youthEmployment will rain on Dhanterasmega employment fairPrime Minister Narendra ModiTarget to give jobs to 10 lakh youth
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version