बड़ी खबर : गुरुग्राम में फायरिंग से दहले एल्विश यादव, दोस्ती का कनेक्शन या दुश्मनी का जाल?

Elvish Yadav was terrified by the firing in Gurugram a connection of friendship or a web of enmity

बड़ी खबर : गुरुग्राम में फायरिंग से दहले एल्विश यादव, दोस्ती का कनेक्शन या दुश्मनी का जाल?

गुरुग्राम। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह तड़के 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। घटना करीब सुबह 5:30 बजे सेक्टर-56 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गोलीबारी के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

फायरिंग का पूरा घटनाक्रम

रविवार सुबह तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और एल्विश यादव के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, 10-12 राउंड गोलियां चलीं। जिस मकान पर फायरिंग की गई, उसके दूसरे फ्लोर पर एल्विश रहते हैं। फायरिंग उनके फ्लैट के नीचे वाले हिस्से में की गई। घटना के वक्त एल्विश गुरुग्राम में नहीं थे, वे हरियाणा से बाहर किसी काम पर गए हुए थे।

सवाल – दुश्मनी या दोस्ती का असर?

इस गोलीबारी को लेकर अब कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले एल्विश के करीबी दोस्त और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर भी हमला हो चुका है। जुलाई 2025 में बादशाहपुर एसपीआर रोड पर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की गई थी।
इसके बाद राहुल के एक फाइनेंसर की हत्या कर दी गई। और अब एल्विश यादव के घर पर फायरिंग। इन घटनाओं की कड़ी जोड़े तो यह महज संयोग नहीं लगता है। सवाल उठ रहे हैं और यह भी माना जा रहा है कि किसी न किसी संगठित दुश्मनी का धागा दोनों से जुड़ा हुआ है।

दोस्ती में उलझे दोनों सितारे?

एल्विश यादव और राहुल फाजिलपुरिया न सिर्फ दोस्त हैं बल्कि कई म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट्स में भी साथ नजर आ चुके हैं। दोनों का नाम 2023 में सांपों के जहर कांड में भी आया था। ईडी ने उस मामले में राहुल से पूछताछ की थी और उनकी संपत्तियां अटैच की थीं। यूट्यूब और म्यूजिक इंडस्ट्री में दोनों की अच्छी पहचान है। दोनों पर हुए हमलों को लेकर पुलिस कनेक्शन तलाशने में जुटी है।

पुलिस की जांच

गुरुग्राम पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। हमलावर एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से सुराग जुटा रही है। एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – क्या यह हमला किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा है, या दोस्तों के बीच कनेक्शन की वजह से नामी हस्तियां निशाने पर हैं? पिछले दो महीनों में राहुल फाजिलपुरिया और अब एल्विश यादव पर हुए हमले से साफ है कि गुरुग्राम में इन चर्चित चेहरों पर किसी की गहरी नजर है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version