चुनावी राज्यों में पूरी दमखम से होगी प्रियंका गांधी की इंट्री,ये रही कांग्रेस पूरी रणनीति

कांग्रेस में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं

देश के कई राज्यों में इस साल चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस भी काफी उत्साहित है,उसे लगता है कि पूरा माहौल अभी उसी के पक्ष में है। यही वजह है कि कांग्रेस को चुनावी जीत दिलाने के लिए कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता अपनी ताकत लगा रहे हैं। भीतरखाने से खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी चुनावी राज्यों को पूरा समय देने के मूड में हैं। हो सकता है कि वे उत्तर प्रदेश प्रभारी पद छोड़कर भंवर जितेंद्र सिंह को कमान सौंप दें।

कांग्रेस में हो सकते हैं फेरबदल

अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी स्तर पर कुछ फैर बदल कर सकती है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जब चुनावी राज्यों में समय ज्यादा देने जा रहीं है तो उत्तर प्रदेश में कुछ फेर बदल हो सकते हैं। जिसमें भंवर जितेंद्र सिंह यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी का पद छोड़ सकती हैं। वह विधानसभा चुनाव वाले राज्यों पर फोकस करेंगी।

कभी भी हो सकती है घोषणा

भंवर जितेंद्र सिंह 2012 से 2014 तक केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री रह चुके हैं। जितेंद्र सिंह अलवर रियासत से जुड़े हैं। अलवर लोकसभा क्षेत्र से 2009 में वह सांसद बने थे। 1998 से 2008 तक वह दो बार विधायक भी रह चुके हैं। सूत्रों की मानें तो राज्य में नए प्रभारी के नाम की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। राजनीतिक के जानकारों के मुताबिक पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए ये बदलाव करने जा रही है।

Exit mobile version