राजस्थान और मप्र में एक चरण होंगे चुनाव!छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में कराए जा सकते हैं चुनाव

Elections will be held in one phase in Rajasthan and Madhya Pradesh!

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में बेहद अहम बैठक बुलाई। चर्चा है कि नवंबर दूसरे सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह में अलग-अलग तारीख और अगल अगल चरण में पांचों राज्यों में मतदान हो सकता है।

बता दें पिछली बार 2018 की तरह राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ मिजोरम ही नहीं तेलंगाना में एक चरण में ही चुनाव कराए जाने की संभावना है। वहीं जबकि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है। वहीं मतदान की तारीख इन राज्यों में अलग-अलग होने की उम्मीद है। लेकिन चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ ही कराई जाएगी। दिल्ली में हो रही इस अहम बैठक में पांच राज्यों के करीब नौ सौ चुनावी ऑब्जर्वर को शामिल किया गया। बैठक में जनरल ऑब्जर्वर, सिक्योरिटी ऑब्जर्वर और एक्सपेंडिचर भी मौजूद हैं। अहम बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी शामिल हैं।

इस तारीख को खत्म होगा इन राज्यों में सरकार का कार्यकाल

6 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी 2024 को कार्यकाल समाप्त होगा। जनवरी 2024 की 16 तारीख को तेलंगाना और 14 जनवरी 2024 को राजस्थान का कार्यकाल पूरा होगा वहीं मिजोरम में 17 दिसंबर 2023 को ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में पिछले विधानसभा चुनावों की तारीखा पर गैर करें तो चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर 2018 को मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

पिछली बार नवंबर-दिसंबर में हुए थे 5 राज्यों में चुनाव

2018 के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम पर नजर डाले तो छत्तीसगढ़ में तब दो चरणों में चुनाव कराए गए थे। जबकि मध्य प्रदेश और मिजोरम के साथ राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए गए थे। वहीं छत्तीसगढ़ में 18 सीटों पर पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को संपन्न कराए गए थे जबकि दूसरे चरण का मतदान 72 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान किया गया था। इसी तरह मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे। वहीं राजस्थान के साथ तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान कराया गया था। इस तरह सभी 5 राज्यों में चुनाव की मतगणना भी एक साथ 11 दिसंबर 2018 को हुई थी। ऐसे में इस बार के चुनाव में देखना है कि चुनाव आयोग 5 राज्यों के चुनाव कब कब कितने चरण में कराता है।

Exit mobile version