बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने किए 30 बड़े बदलाव, मोबाइल जमा से बैलेट गिनती तक देखिए पूरी लिस्ट

Election Commission makes 30 major changes

बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने किए 30 बड़े बदलाव, मोबाइल जमा से बैलेट गिनती तक देखिए पूरी लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग लगातार चुनावी प्रक्रिया में सुधार और बदलाव कर रहा है। पिछले छह महीनों के भीतर आयोग ने कुल 30 महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो मतदाता सुविधा, अधिकारियों की ट्रेनिंग और वोटिंग-गणना प्रक्रिया से जुड़े हैं। चुनाव आयोग पर विपक्षी पार्टियों की ओर से वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। इन आरोपों और सवालों के बीच आयोग ने मतदाता सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

बैलेट से EVM तक बदलाव

गुरुवार को आयोग ने वोट गिनती के नियम में बड़ा बदलाव किया। अब पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ही EVM काउंटिंग शुरू होगी। इससे पहले बैलेट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती थी और EVM 8:30 बजे खुलती थी। आयोग ने साफ किया कि बैलेट गिनती पूरी होने तक किसी भी हालत में EVM नहीं खोली जाएगी।

बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ही EVM की गिनती शुरू करने से मतदाता विश्वास बढ़ेगा और गणना प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

30 बदलावों की पूरी लिस्ट

चुनाव आयोग का बदलावों को लेकर उद्देश्य

इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य मतदाता सुविधा बढ़ाना, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और अधिकारियों के काम को आसान बनाना है। चुनाव आयोग ने मतदाता को सरल, भरोसेमंद और सुरक्षित वोटिंग का अनुभव देने के लिए यह कदम उठाए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल जमा करने, कलर्ड फोटो, EPIC सुधार और लाइव प्रसारण जैसे बदलाव मतदाता विश्वास को बढ़ाएंगे। वहीं बैलेट पूरी गिनती के बाद ही EVM खोलना गणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

बीते छह महीनों में चुनाव आयोग ने कुल 30 बदलाव किए हैं, जो मतदाता सुरक्षा, अधिकारियों की प्रशिक्षण, वोटिंग प्रक्रिया और गिनती पर आधारित हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ये कदम मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि सभी बदलाव मतदाता और कर्मचारियों दोनों के लिए सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए गए हैं। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version