Eknath Shinde को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान पर CM फडणवीस क्या कहा

एकनाथ शिंदे को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान पर CM फडणवीस क्या कहा

कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिवसैनिकों में आक्रोश है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा को चेतावनी दी है। सीएम फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन वह जो चाहे बोल नहीं सकते। महाराष्ट्र की जनता तय कर चुकी है कि गद्दार कौन है। कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ विवादित बयान
कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित बयान दिया जिसके बाद राजनीतिक मामला गर्म हो गया। उन्होंने एकनाथ शिंदे के पक्ष बदलने को लेकर उन्हें गद्दार बताया। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ की। जहां इस शो को रिकॉर्ड किया जा रहा था। हालांकि अभी तक कुणाल कामरा की ओर से इस विवादित बयान पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आज़ादी है, लेकिन वह जो चाहे बोल नहीं सकते। महाराष्ट्र की जनता ने तय कर लिया है कि गद्दार कौन है। कुणाल कामरा को माफ़ी मांगनी चाहिए यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉमेडी करने का अधिकार है, लेकिन अगर यह जानबूझकर हमारे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, तो यह ठीक नहीं है।

कौन हैं कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा साल 1988 में मुंबई में पैदा हुए। वह यहीं पले बढ़े। उन्होंने कॉमर्स में पढ़ाई की है। उन्होंने अपने दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने प्रसून पांडे के प्रोडक्शन हाउस कॉर्कोइस फिल्म्स में प्रोडक्शन सहायक के रूप में काम करना शुरू कर दिया। यहां उन्होंने ग्यारह सालों तक काम किया। उन्होंने साल 2013 में स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा। उनकी कॉमेडी राजनीति, कारोबार और संस्कृति पर होती है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version