यूक्रेन—रूस युद्ध का असर: कम हो रही रूस में जन्मदर…! स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए तैयार कर रहा रूस! दिया जा रहा ये ऑफर..!
यूक्रेन युद्ध के चलते रूस को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट से निजात पाने के लिए अब रूस स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके बदले में इन बच्चे पैदा करने वाली लड़कियों को नकदी के जरिए प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है। जिसे रुस के ओर्योल में लागू कर दिया गया है।
स्कूली छात्राओं को बच्चे पैदा करने के लिए कर रहे तैयार
छात्राओं को दिया जा रहा कैश का ऑफर
बच्चे पैदा करने के बदले दिया जा रहा नकदी का ऑफर
यूक्रेन से युद्ध ..रूस में खड़ा हुआ आबादी का संकट
दरअसल रूस एक ऐसा देश बन गया है, जो अपने देश के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को बच्चे पैदा करने के बदले में पैसे देने की पेशकश कर रहा है।
मध्य रूस स्थित ओर्योल क्षेत्र में इसकी शुरुआत की गई है, ऐसा करने वाला ओर्योल पहला क्षेत्र बना है। यह क्षेत्र रूस के उन 40 क्षेत्रों में शामिल है, जो महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं को मां बनने पर कम से कम 10 लाख रूबल यानी करीब 1200 डॉलर प्रदान करता है। मिली जानकारी के अनुसार नये फरमान में अब कम उम्र की स्कूली लड़कियों को भी भुगतान देने की बात कही गई है। क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई क्लिचकोव ने हाल ही में इस कार्यक्रम का विस्तार किया है।
25 साल में जन्मदर रही सबसे कम
दरअसल यूक्रेन से युद्ध को बीच रूस इस समय तेजी से गिरती आबादी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। रूस की जन्म दर तो पहले से ही कम थी, अबऔर अधिक गिरावट आ गई है। आधिकारिक जानकारी से पता चलता है कि रूस में जन्म दर पिछले 25 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। वहीं इससे उलट मृत्यु दर में वृद्धि जारी है। यूक्रेन के साथ युद्ध से रूस में मौत का ग्राफ बढ़ा है। जिसने इस संकट को और बढ़ा दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जन्मदर को बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने तीन या उससे अधिक बच्चों वाले परिवारों को आदर्श बताया है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन वैसे तो अपने देश को पारंपरिक मूल्यों के गढ़ के रूप में दुनिया के सामने पेश करते रहे हैं, जो उनके विचार में पश्चिम के पतनशील समाज के साथ संघर्ष कर रहा है। पुतिन ने महिलाओं को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है। उनका कहना है कि इससे रूस का भविष्य सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके लिए सरकार की ओर से पहले ही वित्तीय और अन्य प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
रूस में जन्मदर आंकड़े?
पिछले साल 2024 की पहली छमाही में रूस में करीब 599,600 बच्चों ने जन्म लिया था। यह संख्या 2023 की पहली छमाही की तुलना में करीब 16 हजार कम हैं। वहीं साल 1999 के बाद यह सबसे कम संख्या है। वहीं मौत के आंकड़े की बात करें तो 49,0000 की वृद्धि हुई है। इस दौरान में रूस में अप्रवास में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सितंबर 2024 में जारी आधिकारिक आंकड़ों पर गौर करें तो जन्म दर को एक चौथाई सदी में सबसे कम बताया गया है। जबकि मृत्यु दर में वृद्धि दर्ज हुई है। इसकी एक प्रमुख और सबसे बड़ी वजह रुस और यूक्रेन का युद्ध है। क्रेमलिन की ओर से इन आंकड़ों को देश के लिए विनाशकारी बताया गया है।
प्रकाश कुमार पांडेय