Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

झारखंड में इस बार पढ़ी—लिखी सरकार…जानें किस दल के कितने शिक्षित विधायक पहुंचे विधानसभा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 26, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Educated candidates reach Jharkhand assembly JMM and Congress coalition government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड में इस बार ज्यादा पढ़े लिखे प्रत्याशी चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। झामुमो और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार में सबसे अधिक शिक्षित विधायक होंगे। छठी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले ​विधायकों में 66 प्रतिशत ग्रेज्युएट है और उच्च योग्यताधारी हैं। नव निर्वाचित 81 विधायकों में पांच डॉक्टरेट की उपाधीधारी हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की जामा से विजेता उम्मीदवार लुईस मरांडी, नाला उम्मीदवार रबिंद्र नाथ महतो, भाजपा के पांकी से चुनाव जीतने वाले कुशवाहा शशि भूषण मेहता, कोडरमा से चुनकर आईं नीरा यादव और लोहरदगा से कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक रामेश्वर उरांव शामिल हैं।

  • 81 विधायकों में कितने पढ़े कितने
  • 81 विधायकों में पांच डॉक्टरेट की उपाधीधारी
  • ​विधायकों में 66 प्रतिशत ग्रेज्युएट
  • झामुमो की जामा से विधायक लुईस मरांडी डॉक्टरेट
  • नाला उम्मीदवार रबिंद्र नाथ महतो भी हैं डॉक्टरेट
  • भाजपा के पांकी से विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता डॉक्टरेट
  • कोडरमा से चुनकर आईं नीरा यादव भी हैं डॉक्टरेट
  • लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव डॉक्टरेट
  • 81 प्रत्याशियों में से करीब 79 प्रतिशत करोड़पति
  • 39 ​विधायक ऐसे हैं जिनपर कई आरोपों में प्रकरण लंबित
  • झारखंड के चुनावी ​इतिहास में पहली बार 12 महिलाएं जीती
  • साक्षर 01,8वीं 02, 10वीं 15
  • 12वीं 09, ग्रेजुएट 34, एलएलबी 02
  • पीजी 10, पीएचडी 05
  • एमबीए 02 और एक डॉक्टर है

झारखंड में विधानसभा का चुनाव जीतने वाले 81 प्रत्याशियों में से करीब 79 प्रतिशत करोड़पति हैं। जबकि 39 ​विधायक ऐसे हैं जिनपर कई आरोपों में प्रकरण विचाराधीन चल रहे हैं। झारखंड के चुनावी ​इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 12 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं। इस बार 25 से 50 साल के करीब 23 युवा उम्मीदवार भी विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच गए हैं।

Related posts

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 12, 2026
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026

स्नातक हैं भाजपा के 13 विधायक

बता दें इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से कुल प्रत्याशियों में से 42 प्रत्याशी ऐसे थे जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक थी। इनमें से 13 प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। जबकि झामुमो के कुल प्रत्याशियों में से 19 प्रत्याशी ऐसे थे जो स्नातक थे। इनमें से 16 प्रत्याशी चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस के कुल प्रत्याशियों में से 18 प्रत्याशी स्नातक डिग्रीधारी थे। इनमें से 13 प्रत्याशी चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे। राजद के विजयी प्रत्याशियों में एक भी स्नातक नहीं है। वहीं जेडीयू के विजेता उम्मीदवारों सरयू राय और जेएलकेएम के जयराम महतो भी स्नातक विधायक हैं।

सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक झामुमो के जीते

झारखंड विधानसभा के चुनाव में इस बार सबसे अधिक करोड़पति प्रत्याशी झामुमो के है जो विधायक चुने गये हैं। झामुमो कुल प्रत्याशियों में से 30 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से 24 ने जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी के 46 करोड़पति उम्मीदवारों में से केवल 18 ही चुनाव जीत पाए हैं। कांग्रेस की ओर से इस बार 25 करोड़पति प्रत्याशियों में से 15 ने चुनाव में जीत हासिल की है। जबकि राजद का एक भी करोड़ प्रत्याशी विधानसभा के चुनाव में जीत नहीं पाया है। वहीं दूसरे दलों की बात करें तो एक को सफलता मिली है।

128 महिलाओं में से 12 ने दर्ज की जीत

झारखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है जब सबसे अधिक महिला विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचीं हैं। इनमें सबसे अधिक 7 विधायक कांग्रेस की हैंहैं। बता दें इस बार 128 महिला प्रत्याशी विधानसभा के चुनाव मैदान में थीं। पहले चरण में 73 प्रत्याशी और दूसरे चरण में 55 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन सिर्फ 12 महिला प्रत्याशी ही चुनाव में जीत हासिल कर सकीं। जीतने वाली महिला प्रत्याशियों में से चार बीजेपी और तीन जेएमएमए की महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 364
Tags: #Educated candidates reach#Jharkhand assembly#JMM and Congress coalition government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version